Duleep Trophy 2025 Final, Rajat Patidar Superb Century: इन दिनों जहां दुबई में एशिया कप 2025क की धूम है तो वहीं भारत में घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी 2025 चल रहा है. बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश के स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार ने कमाल कर दिया है. उन्होंने सेंट्रल जोन के लिए कप्तानी पारी खेली और दमदार शतक ठोक अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. रजत ने साउथ जोन के खिलाफ सिर्फ 112 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 2 छक्के निकले. रजत पाटीदार के फर्स्ट क्लास करियर की यह 15वीं सेंचुरी रही.
जीवनदान मिलने के बाद बरसाए चौके-छक्के
इस पारी के दौरान उन्हें एक जीवनदान मिला था, वो जब 43 रनों पर थे तो अंकित शर्मा की गेंद पर LBW हो गए थे, अंपायर ने आउट भी करार दिया था, लेकिन जब चेक किया गया तो वो नो बॉल निकली और रजत बच गए. इसके बाद उन्होंने तूफानी अंदाज अपनाया. पहले तो उन्होंने 73 गेंदों पर फिफ्टी जमाई और फिर 112 बॉल पर शतक पूरा किया. हालांकि इसके बाद वो पारी को ज्यादा नहीं बढ़ा पाए और 115 बॉल पर 101 रन बनाकर आउट हो गए. इस पारी में उनके बल्ले से 12 चौके और 2 छक्के आए.
दूसरे क्वार्टरफाइनल में भी ठोका शतक शतक
दलीप ट्रॉफी 2025 में सेंट्रल जोन के कप्तान गजब के फॉर्म में रहे. फाइनल से पहले उन्होंने 2 मैच खेले और दोनों में कमाल की पारियां खेलीं थीं. 3 पारियों में रजत ने 2 अर्धशतक और 1 शतक बनाया था. उनकी इस बढ़िया बैटिंग के दम पर ही सेंट्रल जोन फाइनल में पहुंची थी. दूसरे क्वार्टरफाइनल में रजत नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाप 96 बॉल पर 125 रन कूटे थे, जिसमें 21 चौके और 3 छक्के शामिल थे. फिर दूसरी पारी में उन्होंने 72 बॉल पर 62 रन किए थे. फिर सेमीफाइनल में 84 बॉल पर 77 रनकिए थे. अब फाइनल में 115 बॉल पर 101 रन जोड़े.
मैच का लेखा जोखा
अगर मैच की बात करें रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी और सेंट्रल जोन को पहली पारी में सिर्फ 149 रनों पर समेट दिया. सारांश जैन ने 5 जबकि कुमार कार्तिकेय ने 4 विकेट लिए थे. अब सेंट्रल जोन की टीम पहली पारी में बैटिंग कर रही है. मैच के दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक पाटीदार की टीम ने 67 ओवर में 4 विकेट खोकर 261 रन बना लिए हैं.
ये भी पढ़ें: WWE की सबसे ‘अमीर’ महिला रेसलर की डेट नाइट में फेमस स्टार ने डाला खलल, पति हुआ गुस्से से लाल
Asia Cup 2025: 3 टीमों की विदाई लगभग तय, पॉइंट्स टेबल की रेस हुई रोमांचक
संबंधित खबरें
ODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
14 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
15 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
49 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
58 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines