Asia Cup 2025

Asia Cup 2025: 3 टीमों की विदाई लगभग तय, पॉइंट्स टेबल की रेस हुई रोमांचक

एशिया कप 2025 में अब पॉइंट्स टेबल की रेस काफी रोमांचक हो चुकी है। सभी टीमें सुपर-4 में जगह बनाने के लिए भिड़ रही है। वहीं 3 टीमों का लगभग पत्ता कटता हुआ दिखाई दे रहा है।

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में तीसरा मैच बांग्लादेश और हांगकांग के बीच खेला गया था। इस मैच में हांगकांग को हार का सामना करना पड़ा था। ये इस टूर्नामेंट में हांगकांग की लगातार दूसरी हार थी। इस हार के साथ हांगकांग का सफर अब एशिया कप में लगभग तय माना जा रहा है। दूसरी तरफ से ग्रुप-ए में यूएई का बाहर होना तय माना जा रहा है। यूएई ने अभी तक एशिया कप 2025 में एक ही मैच खेला है। ये मैच यूएई ने टीम इंडिया के साथ खेला था, जिसको सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने 9 विकेट से जीत लिया था।

विज्ञापन

अगर यूएई एक और मैच हार जाती है तो उसके लिए सुपर-4 के दरवाजे लगभग बंद हो जाएंगे। वहीं आज एशिया कप 2025 में पाकिस्तान और ओमान के बीच मुकाबला खेला जाएगा, ये दोनों टीमों का पहला मैच होने वाला है। इस मैच में पाकिस्तान टीम के जीत के चांस 99 फीसदी माने जा रहे हैं। ऐसे में ओमान वो तीसरी टीम हो सकती है जिसका जल्दी ही एशिया कप 2025 से पत्ता कट सकता है।

विज्ञापन

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ