---विज्ञापन---

क्रिकेट

अफगानिस्तान की टीम में अपनी एंट्री देख चौंक गए दिनेश कार्तिक, सोशल मीडिया वायरल हो गया रिएक्शन

Dinesh Karthik Reaction: दिनेश कार्तिक से जुड़ा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अब वो अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ इस विश्व कप का हिस्सा बनने जा रहे हैं. इस बात में कितनी सच्चाई है उसका जवाब कार्तिक के रिएक्शन से ही साफ हो गया है. उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Author Edited By : Nikhil
Updated: Feb 2, 2026 18:51

Dinesh Karthik Reaction: 7 फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत भारत और श्रीलंका में होने जा रही है. विश्व कप की शुरुआत से पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर सामने आई, जिसे देख फैंस हैरान नजर आए. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा था, जिसमें बताया गया कि दिनेश कार्तिक को आगामी टी20 विश्व के लिए अफगानिस्तान का मेंटोर बनाया जा रहा है. 2 फरवरी को ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो दिनेश कार्तिक तक भी पहुंचा. उन्होंने इसके ऊपर रिएक्शन देते हुए इस खबर की सच्चाई खोल कर रख दी.

क्या सच में अफगानिस्तान के स्क्वॉड से जुड़ेंगे DK?

अफगानिस्तान की टीम टी20 विश्व कप का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसके लिए क्रिकेट बोर्ड की तरफ से स्क्वॉड का ऐलान भी कर दिया गया है. इसी बीच खबरें सामने आई कि दिनेश कार्तिक मेंटोर के तौर पर टीम के साथ जुड़ने वाले हैं लेकिन ये खबर पूरी तरह से गलत है. ऐसे ही एक वायरल हो रहे पोस्ट पर कार्तिक ने 2 इमोजी के साथ रिएक्ट किया, जिससे साफ हो गया कि उन्हें खुद भी इस खबर की जानकारी नहीं है. इस खबर को इसलिए भी हवा मिली क्योंकि वो इससे पहले अफगानिस्तान की टीम कई बार इंटरनेशनल लेवल के क्रिकेटर्स को मेंटोर के तौर पर टीम के साथ जोड़ चुकी है.

मुश्किल ग्रुप में है अफगानिस्तान की टीम 

टी20 विश्व कप के लिए अफगानिस्तान की टीम को ग्रुप डी में रखा गया है. उनके साथ साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, कनाडा और यूएई की टीमों को जगह मिली है. अफगानिस्तान के लिए ये विश्व कप बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है. हालांकि, टीम ने पिछले टी20 विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. इस विश्व कप में भी भारत की पिचों पर अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा लेते हुए नजर आ सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- ‘ये फैसला पूरी तरह गलत…’, बायकॉट के फैसले पर PCB के खिलाफ खड़ा हुआ ये पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर

First published on: Feb 02, 2026 06:51 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.