Dilip Vengsarkar: वानखेड़े स्टेडियम में भारत के फेमस क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है. सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर के बाद अब इस स्टेडियम में एक और दिग्गज की प्रतिमा लगेगी. ये कोई और नहीं बल्कि पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर हैं. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने 8 अक्टूबर 2025 को इस दिग्गज की मूर्ति वानखेड़े स्टेडियम में लगाने का फैसला किया है.
दिलीप वेंगसरकर का भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान है. वो कप्तान रहने के साथ ही चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं. अब वानखेड़े स्टेडियम में उनकी आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी. यह फैसला MCA की शीर्ष परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया है. MCA ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि यह कदम भारतीय और मुंबई क्रिकेट में दिलीप वेंगसरकर के योगदान को सम्मान देने के लिए उठाया गया है.
मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का दान देने की घोषणा
बैठक के दौरान MCA ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए किसानों के समर्थन में मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का दान देने की भी घोषणा की. इसके साथ ही मुंबई के खिलाड़ी भी इस पहल में शामिल होंगे और सामूहिक रूप से 25 लाख रुपये का योगदान देंगे.
नई क्रिकेट अकादमियों की स्थापना होगी
MCA की शीर्ष परिषद ने मुंबई महानगर क्षेत्र में नई क्रिकेट अकादमियों की स्थापना का भी निर्णय लिया. इसके अलावा, मैदान क्लबों को प्रोत्साहित करने के लिए उनकी मैच सब्सिडी 10,000 रुपये प्रति मैच तक बढ़ा दी गई है.
MCA अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा ‘वानखेड़े में दिलीप वेंगसरकर की प्रतिमा लगाना मुंबई क्रिकेट के महान खिलाड़ियों को सम्मान देने का प्रतीक है. किसानों और मैदान क्लबों के प्रति हमारा समर्थन MCA के समुदाय के साथ गहरे संबंध को दर्शाता है.’
दिलीप वेंगसरकर का क्रिकेट करियर
दिलीप वेंगसरकर का भारतीय क्रिकेट में अमूल्य योगदान है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने 1976 से 1992 तक भारत के लिए 116 टेस्ट और 129 वनडे मैच खेले. इसके अलावा उन्होंने 10 टेस्ट और 18 वनडे में टीम की कप्तानी भी की थी.वेंगसरकर को जून 2025 में पूर्व महिला कप्तान डायना इडुल्जी के साथ MCA का क्रिकेट सलाहकार नियुक्त भी किया गया है.
टेस्ट और वनडे में कितने रन बनाए थे?
टेस्ट करियर में इस दिग्गज के नाम 17 शतक और 35 फिफ्टी के दम पर 6868 रन दर्ज हैं. पूरे करियर उनका औसत 42.13 का रहा. वहीं वनडे के 129 मैचों में 1 शतक और 23 फिफ्टी के दम पर 3508 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने क्यों छोड़ा टेस्ट क्रिकेट? हो गया बड़ा खुलासा, पूर्व क्रिकेटर के बयान से मची ‘सनसनी
IND vs WI: दूसरे टेस्ट से पहले सामने आया बड़ा अपडेट, टीम इंडिया से जुड़ेंगे रोहित-विराट?
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
1 min agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: 223 रन पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, वेस्टइंडीज को मिला 224 रनों का लक्ष्य
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
4 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines