Gautam Gambhir Case Update: एशिया कप 2025 से पहले गौतम गंभीर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली हाईकोर्ट में उनका एक केस चल रहा है, जिससे जुड़े फैसले को अभी सुरक्षित रखा गया है। बता दें कि कोविड 19 के दौरान दवाओं को अवैध तरीके से जमा करके उनका वितरण करने के चलते उनकी फाउंडेशन, परिवार और उनपर केस दर्ज हुआ था। अब गंभीर के केस पर अहम खबर आई है।
एशिया कप से पहले गौतम को राहत नहीं
खबर सामने आ रही है कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने गौतम गंभीर फाउंडेशन द्वारा दायर याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही रद्द करने की मांग की गई थी। हालांकि, अभी इसपर कोई साफ फैसला नहीं आया है और इस मामले से जुड़ा निर्णय सुरक्षित रखा गया है। एशिया कप से पहले गंभीर को कानूनी मामले में राहत नहीं मिली है।
गंभीर पर कब और क्यों हुआ था केस दर्ज?
दिल्ली औषधि नियंत्रण विभाग ने गौतम गंभीर, उनके परिवार और फाउंडेशन पर कथित तौर पर कोविड 19 की दूसरे लहर के दौरान औषधि को जमा करने और उनका गैरकानूनी तरीके से वितरण करने के आरोप में केस किया था। दरअसल, उनपर बिना लाइसेंस के दवाएं जमा करने का आरोप है। यह केस काफी समय से चल रहा है और कोई नतीजा नहीं आया है। गंभीर और उनकी फाउंडेशन ने कुछ दिनों पहले याचिका दायर की थी और केस रद्द करने की मांग उठाई थी। हालांकि, इसपर कोई फैसला नहीं है।
हेड कोच गौतम गंभीर पर है सभी की नजर
गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया को कई महत्वपूर्ण सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को करारी हार मिली। इसके अलावा श्रीलंका ने वनडे श्रृंखला में टीम को करारी हार थमाई थी। 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी गंभीर के नेतृत्व में भारत ने अपने नाम किया था। गंभीर का टी20 अंतर्राष्ट्रीय में बतौर कोच अच्छा प्रदर्शन रहा है और वो एशिया कप में टीम इंडिया को जीत दिलाना चाहेंगे। उनपर सभी की नजर है।
ये भी पढ़ें:- Duleep Trophy का नहीं होगा LIVE प्रसारण, हैरान करने वाले कारण का खुलासा, BCCI के बंधे हैं हाथ!
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
5 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
5 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
6 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
7 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
7 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
8 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
9 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines