Danielle Mcgehee Retires: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने हाल ही में ट्रांसजेंडर क्रिकेटर को लेकर एक बड़ा फैसला किया था। दरअसल आईसीसी ने ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों पर बैन लगा दिया है। आईसीसी के इस फैसले के दो दिन बाद ही एक ट्रांसजेंडर क्रिकेटर ने संन्यास का ऐलान कर दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले पहली और एकमात्र खिलाड़ी डेनिएल मैकगेही है जो कनाडा के लिए क्रिकेट खेला करती थी। आईसीसी के इस फैसले से आहत होकर डेनिएल मैकगेही ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें:- ‘दर्द से बाहर निकलने में समय लगता है’, कुलदीप यादव का भावनात्मक पोस्ट, टूट चूका है ‘चाइनामैन’ स्पिनर
डेब्यू को हुए थे महज 2 महीने
बता दें, डेनिएल मैकगेही ने कनाडा के लिए महज 2 महीने पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। सितंबर 2023 में उन्होंने महिला टी20 विश्व कप में कनाडा के लिए क्वालीफायर मुकाबला खेला था। बता दें, डेनिएल मैकगेही मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली है। साल 2021 में कनाडा आकर उन्होंने पुरुष से महिला बनने का फैसला किया था। डेनिएल मैकगेही ने अभी तक महज 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 95.93 के स्ट्राइक रेट से 118 रन बनाए है।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके किया संन्यास का ऐलान
डेनिएल मैकगेही ने संन्यास का ऐलान करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि आईसीसी के इस फैसले के बाद मन काफी उदास है मेरा करियर जितनी जल्दी शुरू हुआ था उतनी जल्दी ही खत्म भी हो गया है।, मुझे बहुत भारी मन से ये सब कहना पड़ रहा है। खेल की अखंडता या सुरक्षा के लिए हम कोई खतरा नहीं है और हम सर्वोच्च स्तर पर क्रिकेट खेलने के अधिकार के हकदार हैं जो हमे मिलना चाहिए।
क्यों बैन किए गए ट्रांसजेंडर खिलाड़ी
आईसीसी ने मंगलवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि कोई भी पुरुष से महिला प्रतिभागी, जो किसी भी प्रकार के पुरुष यौवन से गुजर चुके हैं, वे किसी भी सर्जरी या लिंग परिवर्तन उपचार के बावजूद अंतरराष्ट्रीय महिला खेल में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे। ICC ने खेल की अखंडता की रक्षा के लिए ट्रांसजेंडर क्रिकेटरों को अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया।
संबंधित खबरें
शिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
16 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
59 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines