Jharkhand vs Puducherry: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में आज झारखंड और पुडुचेरी के बीच बड़ा मुकाबला खेला गया. जहां पर पुडुचेरी के कप्तान और स्टार खिलाड़ी के नाम बहुत ही शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है. इस खिलाड़ी ने बतौर गेंदबाज बहुत ही ज्यादा रन लुटा दिए. झारखंड के बल्लेबाजों ने पुडुचेरी के कप्तान की जमकर पिटाई की. इस लिस्ट में अनुकूल रॉय का नाम सबसे आगे रहा. उन्होंने इस गेंदबाज के ओवर में ही 32 रन ठोक दिए.
सीएसके के स्टार ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने पुडुचेरी के कप्तान अमन खान के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है. इस तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ने झारखंड के खिलाफ मुकाबले में 10 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर 123 रन खर्च कर दिया. लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास में ये सबसे महंगा स्पेल हो गया है. अमन पारी का 50वां ओवर फेंकने आए थे. जिसमें अनुकूल रॉय ने 32 रन जड़ दिए. जिसके कारण ही झारखंड की टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 368 रन बना दिए. जवाब में पुडुचेरी की टीम सिर्फ 235 रनों पर ही सिमट गई और मुकाबला 133 रनों के बड़े अंतर से हार गई. अमन ने बल्ले के साथ 24 गेंदों में 28 रन ही बनाए. कप्तान की खराब गेंदबाजी टीम को बहुत ज्यादा महंगी पड़ गई.
ये भी पढ़ें: बाल-बाल बचे रोहित शर्मा, मैदान पर टल गया बड़ा हादसा, हिटमैन को हो सकती थी इंजरी
आईपीएल 2026 में आएंगे नजर
हाल में ही हुए आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस खिलाड़ी को 40 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है. आईपीएल से पहले इस खराब प्रदर्शन के कारण अब अमन खान को प्लेइंग 11 में जगह मिलना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. अमन खान को सीएसके की टीम ने शिवम दुबे के बैकअप के रूप में खरीदा है. हालांकि इस सीजन में अब तक उनका प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक ही रहा है. ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी और ऋतुराज गायकवाड़ की टीम फिलहाल ठगा हुआ महसूस कर रही होगी.
ये भी पढ़ें: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में कैसा रहा है अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन? लखनऊ सुपर जायंट्स को है बड़ी उम्मीद
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
2 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines