Rohit Sharma

बाल-बाल बचे रोहित शर्मा, मैदान पर टल गया बड़ा हादसा, हिटमैन को हो सकती थी इंजरी 

Rohit Sharma: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हाल में ही मुंबई क्रिकेट टीम के लिए विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खेलते हुए नजर आ रहे थे. वहां पर मुकाबले में उनके सलामी जोड़ीदार अंगकृष रघुवंशी को इंजरी हो गई थी. उसी दौरान रोहित शर्मा भी बाल-बाल बचे थे. मैदान पर हादसा टल गया नहीं तो हिटमैन को भी बड़ी इंजरी हो सकती थी. जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. 

Rohit Sharma: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई क्रिकेट टीम के लिए रोहित शर्मा ने पहले 2 मैच खेले थे. जहां पर रोहित शर्मा ने पहले मैच में शतक जड़ा तो वहीं दूसरे मुकाबले में खाता भी नहीं खोल सके थे. हिटमैन को देखने के लिए हालांकि इस मैच में भी फैंस का जमावड़ा लगा हुआ था. 26 दिसंबर को विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई उत्तराखंड के खिलाफ खेलने उतरी थी. जहां पर हिटमैन बाल-बाल बच गए. रोहित को मैदान पर बड़ी इंजरी भी हो सकती थी. 

विज्ञापन

बाल-बाल बच गए रोहित शर्मा 

उत्तराखंड के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा के सलामी जोड़ीदार अंगकृष रघुवंशी को मैदान पर इंजरी हो गई थी. जिसके कारण उनके लिए मैदान स्ट्रेचर आया था. जब रघुवंशी के पास वो स्ट्रेचर जा रहा था. उस समय रोहित से वो टकराने वाला था, लेकिन अंत समय में हिटमैन वहां से हट गए. जिसके कारण ही वो बाल-बाल बच गए. वीडियो में इस पर रोहित का रिएक्शन भी नजर आ रहा है. हालांकि बता दें कि अंगकृष रघुवंशी भी अब ठीक हो गए हैं. 

विज्ञापन

इस बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ