Players Attacked in Cricket Match: क्रिकेट मैच के दौरान कुछ ऐसा वाकया हो गया. जिसे देखकर सभी के होश उड़ हो गए. सोशल मीडिया पर एक क्रिकेट मैच के दौरान का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें मैदान पर 2 गाड़ियां घूमती हुई नजर आ रही है. जिसके बाद इस गाड़ियों को प्लेयर्स पर चढ़ाने का भी प्रयास किया. इसके बाद मैदान से लाइव किडनैपिंग भी देखने को मिल गई. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो पूरा राजस्थान में ही सनसनी मच गई है.
क्रिकेट मैच के दौरान हुई किडनैपिंग
राजस्थान राज्य के जालौर जिले में कुछ ऐसा देखने को मिला जो पहले कभी नहीं हुआ था. चितलवाना क्षेत्र के सांगड़वा गांव में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता हो रही थी. जहां पर 4 बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया. पहले उन्होंने फिल्मी अंदाज में चलते मैच के दौरान मैदान पर गाड़ी घुसा दी और फिर खिलाड़ियों और दर्शकों पर चढ़ाने का भी प्रयास किया. बोलेरो कैंपर को तेजी से घुमाने के बाद उन्होंने मैदान से ही एक युवक को उठा लिया और चले गए.
इस हैरान करने वाली घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बोलेरो कैंपर वाहन को बदमाश खेल मैदान के अंदर घूमा रहे हैं, पर वह मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर- उधर भागते हुए नजर आ रहे हैं. घटना के बाद वहां पर मौजूद भीड़ में बदमाशों को पकड़ने के लिए गाड़ी को रोकने और पकड़ने के लिए प्रयास किया लेकिन बदमाश मौके से फरार हो गए जिसकी सूचना पुलिस को दी गई.
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा कब लेंगे वनडे क्रिकेट से संन्यास? कोच ने हिटमैन के भविष्य पर दिया बड़ा बयान
पुलिस के पास दर्ज हो गया केस
घटना के बाद चितलवाना पुलिस थाना में इन 4 बदमाशों के नाम केस दर्ज कराया गया है. पुलिस ने दर्ज हुए केस को लेकर अब जांच भी शुरू कर दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से भी पुलिस मदद ले रही है. इन चारों बदमाशों पर एक युवक के साथ मारपीट का भी आरोप लगा है. उस एंगल से भी पुलिस ने केस दर्ज किया है. फिलहाल बदमाश गायब हो गए हैं, जिसके कारण ही पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है. इस केस ने पूरे राज्य के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
5 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
6 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
7 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
7 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
7 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines