रोहित शर्मा कब लेंगे वनडे क्रिकेट से संन्यास? कोच ने हिटमैन के भविष्य पर दिया बड़ा बयान  

Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य पर कई तरह से चर्चा चल रही थी. कुछ रिपोर्ट्स इस सीरीज को हिटमैन का आखिरी बता रहे थे. जिसे पूरी तरह से गलत साबित करते हुए हिटमैन ने रनों की बारिश कर दी. 3 मैचों की सीरीज में 202 रन बनाकर दिग्गज रोहित शर्मा ने सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया है.

Team India Rohit Sharma

Team India Rohit Sharma

Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया दौरे से ठीक पहले रोहित शर्मा की कप्तानी छीन गई, जिसके बाद पर्थ में फेल होने के बाद उनकी जगह को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे. एडिलेड में हिटमैन ने कमबैक करते हुए 73 रनों की पारी खेली. जिसके बाद सिडनी में नाबाद 121 रन बनाकर उन्होंने 38 की उम्र में भी अपनी जगह पक्की कर ली. हिटमैन का धमाकेदार कमबैक देखकर खुद रोहित के बचपन के कोच दिनेश लाड भी खुश हैं, उन्होंने रोहित के रिटायरमेंट प्लान को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है.  

विज्ञापन

रोहित शर्मा कब लेंगे संन्यास? 

सिडनी वनडे मैच के बाद एक बार फिर से रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चर्चा चल रही है. जिसके बारे में अब खुद हिटमैन के बचपन के कोच दिनेश लाड ने भी बोला है. रोहित के रिटायरमेंट को लेकर बोलते हुए पीटीआई से बातचीत में लाड ने कहा, ‘यह एक खास पल है. ऐसी बातें हो रही थीं कि वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, उन्हें क्रिकेट खेलना छोड़ देना चाहिए, लेकिन उन्होंने पिछले दो मैचों में दो अच्छी पारियां खेलीं, पहले 75 (73) और अब 120 (121*), और दिखा दिया कि वह अभी भी एक शीर्ष खिलाड़ी हैं जो देश के लिए योगदान देंगे… एकमात्र राज उनका आत्मविश्वास है. इसलिए उन्होंने संन्यास नहीं लिया है. वह 2027 विश्व कप खेलना चाहते हैं और उसके बाद ही संन्यास लेंगे और वह इसके लिए तैयारी कर रहे हैं.’  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला? 

विराट कोहली के साथ रोहित के रिश्ते पर बोले कोच 

दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिश्ते को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई चर्चा चलती रहती है. जिसके बारे में कोच दिनेश लाड ने कहा, ‘विराट के बारे में बहुत सारी भद्दी बातें कही गईं. बहुत से लोग बहुत बुरी बातें कह रहे थे, लेकिन मैंने कहा था कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे. दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया. मैं उन्हें 2027 का विश्व कप खेलते देखना चाहता हूँ. कई लोगों ने कहा कि रोहित और विराट के बीच मनमुटाव है, लेकिन यह सच नहीं है, वे करीबी दोस्त हैं और देश के लिए खेलते हैं. अगर ऐसा होता, तो यह साझेदारी और देश के लिए जीत न होती.’ 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ