Suryakumar Yadav on Asia Cup: एशिया कप 2025 का आगाज महज कुछ घंटों बाद हो जाएगा। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया को ट्रॉफी जीतने के लिए फेवरेट माना जा रहा है। हालांकि, भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का ऐसा मानना नहीं है। स्काई ने बताया कि वो सिर्फ खेलने पर ध्यान देंगे। पाकिस्तान के कप्तान को भी ऐसा लगता है कि टीम इंडिया फेवरेट नहीं है।
कप्तान सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये चीज सामने रखी गई कि टीम इंडिया एशिया कप जीतने के लिए फेवरेट है। उन्हें नंबर 1 कंटेंडर बताया जा रहा है। इसी विषय पर सूर्यकुमार यादव ने भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये माना कि ऐसा कुछ नहीं लेकिन टीम इंडिया के पास काफी आत्मविश्वास है। उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘किसने बोला? मैंने तो नहीं सुना… हम ये फॉर्मेट काफी लंबे समय से खेल रहे हैं। अगर आपकी तैयारी अच्छी है, तो आप फील्ड पर काफी सारे आत्मविश्वास के साथ उतरते हैं। हां, हम काफी समय से खेल रहे हैं। हालांकि, हम 3-4 दिन पहले ही यहां आए हैं। हमारे कुछ प्रैक्टिस सेशन अच्छे रहे हैं। इसी वजह से हम इस टूर्नामेंट को लेकर उत्साहित हैं।’
पाक कप्तान ने भी तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया के एशिया कप जीतने के लिए फेवरेट होने पर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने भी चुप्पी तोड़ी। उनका कहना था कि टी20 में कोई भी फेवरेट नहीं रहता है। सलमान ने कहा, ‘टी20 में मुझे नहीं लगता कि कोई फेवरेट होता है, क्योंकि किसी एक दिन पर कोई भी बेहतर क्रिकेट खेल सकते हैं। यह टी20 है और काफी फास्ट पेस गेम है। एक या दो ओवरों में गेम बदल सकता है और मैंने उस दिन भी कहा था कि ट्राई सीरीज हमेशा से एशिया कप के लिए एक तैयारी के रूप में था।’
एशिया कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
टीम इंडिया का 15 सदस्यी स्क्वाड काफी बैलेंस नजर आ रहा है। स्पिन से लेकर तेज गेंदबाजी तक, टीम के पास काफी विकल्प हैं। इसके अलावा ज्यादातर बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में हैं। नीचे टीम इंडिया का एशिया कप के लिए स्क्वाड है:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025 से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसला लेकर दिया झटका
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
56 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines