Rishabh Pant on Shubman Gill injury: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. टीम इंडिया अपने नियमित कप्तान शुभमन गिल के बिना मैदान पर उतरी है. गिल पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं और इसी कारण दूसरे टेस्ट में टीम की कमान ऋषभ पंत के हाथों में सौंपी गई है.
पंत भी टॉस जीतने में नाकाम रहे और भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करने मैदान पर उतरी है. ऋषभ ने गिल की इंजरी को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि शुभमन दूसरे टेस्ट में खेलना चाहते थे, लेकिन उनकी बॉडी इसकी अनुमति नहीं दे रही है.
गिल की फिटनेस पर पंत ने दिया अपडेट
टॉस के वक्त टेस्ट में मिली पहली बार कप्तानी के लिए पंत ने बीसीसीआई का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा, “जाहिर तौर पर यह मेरे लिए एक खास पल है. एक क्रिकेटर के तौर पर आप हमेशा ही अपने देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं. मुझे यह मौका देने के लिए मैं बीसीसीआई का धन्यवाद करना चाहता हूं. इस बारे में मैंने बिल्कुल भी नहीं सोचा था, लेकिन ऐसे मौके को आप दोनों हाथ से लपककर भुनाने चाहते हैं.”
ये भी पढ़ें: IPL से बाहर होंगे श्रेयस अय्यर? चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की भी टेंशन, टूटेगा टी20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना!
पंत से जब गिल की इंजरी को लेकर सवाल पूछा गया है, तो उन्होंने बताया, “शुभमन धीरे-धीरे अच्छे हो रहे हैं. वह इस टेस्ट मैच को खेलने के लिए बेताब थे, लेकिन उनकी बॉडी इस बात की अनुमति नहीं दे रही थी. वह यकीनन जोरदार कमबैक करेंगे.” गौरलतब है कि पहले टेस्ट में बैटिंग के दौरान गिल को गर्दन में खिंचाव महसूस हुआ था, जिसके बाद वह मैदान छोड़कर चले गए थे. एमआरआई के बाद गिल को अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ा था.
प्लेइंग 11 में हुए 2 बदलाव
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 बदल गई है. शुभमन गिल इंजरी के चलते इस मैच का हिस्सा नहीं हैं और उनके स्थान पर साई सुदर्शन को एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित करने का मौका दिया गया है. सुदर्शन को पहले टेस्ट में प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया था. हालांकि, इस बार उनके पास दमदार प्रदर्शन करने का सुनहरा मौका होगा. वहीं, अक्षर पटेल को अंतिम ग्यारह से बाहर करते हुए उनकी जगह पर नीतीश कुमार रेड्डी को उतारा गया है. अक्षर पहले टेस्ट में सिर्फ 2 ही विकेट निकाल सके थे और वह बल्ले से भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे.
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
4 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
5 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
6 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines