Nicholas Kirton arrested: भारत में इन दिनों आईपीएल 2025 की धूम है. इस बीच बारबाडोस से बड़ी खबर सामने आई है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया. कनाडा टीम के स्टार बल्लेबाज निकोलस किर्टन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जमैका ग्लेनर की रिपोर्ट में बताया गया है कि निकोलस को बारबाडोस के ग्रांटली एडम्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पकड़ा गया, उनके पास 9 किलो ड्रग्स (कैनबिस) मिला है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निकोलस 20 पाउंड (लगभग 9 किलो) कैनबिस लेकर जा रहे थे. जानकारी के अनुसार, कनाडा में 57 ग्राम तक कैनबिस रखना अपराध नहीं माना जाता, लेकिन सार्वजनिक रूप से इसे ले जाने की अनुमति नहीं है. निकोलस के पास लिमिट से 160 गुना ज्यादा कैनबिस मिली, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.
फिर से टीम का हिस्सा बनेंगे निकोलस?
निकोलस की गिरफ्तारी के बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या वह फिर से कनाडा टीम का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं? उनकी नॉर्थ अमेरिका कप में खेलने की संभावना काफी कम हो गई है. यह टूर्नामेंट 18 अप्रैल से शुरू होगा.
कौन हैं निकोलस किर्टन?
निकोलस किर्टन बाएं हाथ के ऑलराउंडर हैं, जो बढ़िया बैटिंग के साथ ठीक ठाक गेंदबाजी भी कर लेते हैं. बारबाडोस में जन्मे निकोलस अंडर-17 और अंडर-19 स्तर पर वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन वह वेस्टइंडीज के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल पाए.
निकोलस किर्टन की मां कनाडा से थीं, इसलिए वह कनाडा की इंटरनेशनल क्रिकेट टीम के लिए खेलने के योग्य थे. उन्होंने 2018 में ओमान के खिलाफ कनाडा के लिए डेब्यू किया और 2024 में कप्तान बनाए गए. पिछले साल जुलाई में निकोलस को कनाडा की सभी फॉर्मेट की कप्तानी दी गई थी.
कैसा है निकोलस का क्रिकेट करियर?
निकोलस अब तक अपने इंटरनेशनल करियर में 21 वनडे खेले चुके हैं, जिनमें 514 रन बनाए. वहीं 28 टी20 मैचों में 627 रन किए हैं.
ये भी पढ़ें: Neeraj Chopra Classic: अपने घर में दिग्गजों के साथ जलवा दिखाएंगे नीरज चोपड़ा, नोट कर लीजिए तारीख
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
33 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines