IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) के लिए 19 दिसंबर को ऑक्शन होगा। उससे पहले सभी टीमों की कुछ हद तक तस्वीरें साफ हो गई है कि आखिर नए सीजन में कौन खिलाड़ी किस टीम के साथ रहेगा। वहीं आईपीएल 2024 में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने नहीं खेलने का फैसला किया है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस खिलाड़ी को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। चेन्नई के लिए बेन स्टोक्स ने पिछला सीजन खेला था। लेकिन इस बार उन्होंने आईपीएल से अपना नाम वापिस ले लिया है जो सीएसके के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएंगे 45 भारतीय, BCCI की तरफ से आई बड़ी रिपोर्ट!
IPL 2024 से नाम वापिस लेने के बाद स्टोक्स ने शेयर की पहली तस्वीर
बता दें, 26 नवंबर को आईपीएल की सभी टीमों ने अपने-अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी। इस दिन सभी फैंस को झटका लगा कि बेन स्टोक्स आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नहीं खेलेंगे। चेन्नई ने स्टोक्स को रिलीज भी कर दिया था।
वहीं अब बेन स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके आईपीएल 2024 छोड़ने की असली वजह का खुलासा किया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोक्स ने जो तस्वीर शेयर की है उसमे नो एक छड़ी के सहारे खड़े हुए दिखाई दे रहे है। इस तस्वीर के कैप्शन में स्टोक्स ने लिखा कि “इन एंड आउट, अंडर इन नाइफ डन, रिहैब स्टार्ट नाऊ”
विश्व कप 2023 रहा बेहद खराब
वनडे विश्व कप 2023 में इंग्लैंड टीम के साथ-साथ बेन स्टोक्स का भी प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। अपना वनडे इंटरनेशनल का संन्यास वापिस लेकर स्टोक्स विश्व कप खेलने के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल हुए थे। लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
इसके बाद इंग्लैंड टीम का वर्कलोड होने के चलते बेन स्टोक्स ने आईपीएल से नाम वापिस ले लिया। आईपीएल में बेन स्टोक्स ने 45 मैच खेले है जिसमे उन्होंने 935 रन बनाए है। जिसमे उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं। अब सर्जरी के बाद बेन स्टोक्स रिहैब प्रक्रिया से गुजरेंगे।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
11 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
48 mins agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
2 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
3 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoLIVE: इंडिया को लगा चौथा झटका, खराब शॉट खेलकर आउट हुए अक्षर पटेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines