IND vs SA: साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएंगे 45 भारतीय, BCCI की तरफ से आई बड़ी रिपोर्ट!

India vs South Africa Series 2023: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए बीसीसीआई आज करेगी टीम इंडिया का ऐलान। रोहित-विराट पर रहेगी नजरे।

India vs South Africa tour bcci has applied visas 45 players South Africa tour

Image Credit: Social Media

India vs South Africa Series 2023: इन दिनों भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। अभी तक सीरीज के तीन मैच खेले जा चुके हैं, जिसमे से 2 भारत और एक मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता है। वहीं इस सीरीज के बाद भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के साथ वनडे, टेस्ट और टी20 सीरीज खेलनी है। जिसके लिए टीम इंडिया साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी।

विज्ञापन

जिसको लेकर आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया अपनी मजबूत टीम चुनने वाली है। बता दें, साउथ अफ्रीका दोरै पर टीम इंडिया को तीन वनडे, तीन टी20 और दो टेस्ट मैच खेलने है। 6 दिसंबर को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया बेंगलुरु से रवाना होगी। 10 दिसंबर से इस दौरे की शुरुआत होगी।

विज्ञापन

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

आज होगा टीम इंडिया का ऐलान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की वरिष्ठ चयन समिति रेनबो नेशन दौरे के लिए चार टीमों का चयन करेगी। जिसमें भारत ए, भारत टी20 टीम, भारत वनडे टीम और भारतीय टेस्ट टीम शामिल है। वहीं विराट कोहली ने पहले ही भारतीय बोर्ड को सूचित कर दिया है कि वह इस दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज में उपलब्ध नहीं होंगे, लेकिन 26 दिसंबर से सेंचुरियन और केपटाउन में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगे।

विज्ञापन

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, “भारतीय बोर्ड ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए 45 भारतीय खिलाड़ियों के वीजा के लिए पहले ही आवेदन कर दिया था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि खिलाड़ी तय कार्यक्रम के अनुसार वहां पहुंचें।”

विज्ञापन

इस बीच, टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बेंगलुरु में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से मुलाकात की और आगे के रोडमैप पर चर्चा की। बीसीसीआई ने बुधवार को द्रविड़ के साथ-साथ पारस म्हाम्ब्रे (गेंदबाजी कोच), विक्रम राठौड़ (बल्लेबाजी कोच) और फील्डिंग कोच टी दिलीप का कार्यकाल बढ़ा दिया।

टेस्ट टीम पर होगा ज्यादा फोकस

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से इस दौरे पर चयनकर्ता टेस्ट टीम पर ज्यादा जोर देती हुई दिखाई देगी। टेस्ट सीरीज के लिए भारत अपनी सबसे मजबूत टेस्ट टीम को उतारना चाहेगी। बता दें, भारतीय टीम ने आज तक साउथ अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अगर भारतीय टीम इंस टेस्ट सीरीज को जीत जाती है तो उसकी लगातार तीसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ