हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे गिल, बुमराह और राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ी, BCCI का बड़ा फैसला

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ सकते हैं. एक खास कारण के चलते BCCI ने बड़े खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए कहा है.

विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे सीनियर खिलाड़ी (Image: ANI)

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 की जल्द ही शुरुआत होने वाली है. इस बड़े टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है. यह भारत का सबसे बड़ा घरेलू टूर्नामेंट है और BCCI ने अब इसका रोमांच बढ़ाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं. जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल और केएल राहुल समेत कई सीनियर खिलाड़ी अपने-अपने प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. BCCI के इस बड़े फैसले के पीछे का कारण भी अब सामने आया है.

रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे सीनियर खिलाड़ी!

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने भारतीय टेस्ट टीम के सभी खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में कम से कम एक मैच खेलने का निर्देश दिया है. बता दें कि खिलाड़ियों का रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लेना BCCI की मेडिकल टीम से अनुमति और वर्कलोड मैनेजमेंट पर निर्भर करेगा. हालांकि, BCCI को उम्मीद है कि सभी सीनियर खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में जरूर खेलेंगे. आकाश दीप और नीतीश कुमार रेड्डी पर चयनकर्ताओं का फोकस रहने वाला है, क्योंकि दोनों ही पिछले कुछ समय में कई बार चोटिल हुए हैं.

BCCI ने क्यों लिया फैसला?

भारतीय टीम जल्द ही न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली है. दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आयोजन होना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI अपने सभी खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड दौरे के लिए तैयार करना चाहता है. इसी वजह से उसने सीनियर खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए कहा है. अगर ऐसा हुआ, तो टेस्ट कप्तान शुभमन गिल पंजाब और उपकप्तान केएल राहुल कर्नाटक के लिए खेल सकते हैं. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह भी कम से कम एक मैच के लिए एक्शन में दिख सकते हैं. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जसप्रीत बुमराह अगर रणजी ट्रॉफी में नहीं खेल पाए, तो वह इंडिया A के लिए एक फर्स्ट क्लास मैच खेल सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- अजीत अगरकर की विदाई के बाद प्रज्ञान ओझा को BCCI ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जल्द मिलेगी चीफ सिलेक्टर की कुर्सी?

टीम इंडिया नहीं दोहराना चाहती बड़ी गलती

2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को 0-3 से करारी हार का सामना करना पड़ा था. पहली बार भारत को कीवी टीम के खिलाफ अपने ही घर में इस तरह की हार मिली थी. इसके बाद भारतीय टीम की जमकर आलोचना हुई थी.

विज्ञापन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से ये दोनों मैच बेहद महत्वपूर्ण रहने वाले हैं. इसी वजह से भारतीय खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में खेलकर खुद को लंबे प्रारूप के लिए तैयार कर सकते हैं, ताकि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम को दिक्कतों का सामना न करना पड़े और इस बार वह जीत हासिल कर सके.

ये भी पढ़ें:- 101 शतक जड़ने से कितनी दूर विराट कोहली? जानिए टीम इंडिया के बचे हुए मैचों का पूरा गणित

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola