Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

हरभजन सिंह बनेंगे नए कोच? टीम इंडिया के गेंदबाजों की बदल सकते हैं किस्मत, BCCI से मिला ऑफर!

Harbhajan Singh: टीम इंडिया के फ्यूचर को बेहतर बनाने के लिए BCCI हर एक कोशिश कर रहा है. बताया जा रहा है कि पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान इस समय बेंगलुरु में हैं और युवा खिलाड़ियों के साथ काम कर रहे हैं. अब हरभजन सिंह को भी कुछ ऐसा ही कोचिंग का ऑफर दिया गया है. वो ऑफ स्पिन गेंदबाजी का कैंप लगा सकते हैं.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Mar 2, 2026 16:18
Harbhajan Singh
हरभजन सिंह बनेंगे कोच?

Harbhajan Singh: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान इस समय बेंगलुरु में हैं, जहां वो नए खिलाड़ियों की स्किल्स सुधारने पर फोकस कर रहे हैं. दरअसल, BCCI का बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस है, जिसे अभी वीवीएस लक्ष्मण संभाल रहे हैं. अब वो टीम इंडिया की स्पिन गेंदबाजी को मजबूत करने का प्लान बना रहे हैं. जहीर खान के बाद अब हरभजन सिंह को भी भारत के गेंदबाजों में सुधार लाने के लिए बुलाया जा सकता है. BCCI ने हरभजन को भी संभावित तौर पर ऑफर दे दिया है.

हरभजन सिंह को मिला ऑफर

BCCI सीओई के हेड ऑफ क्रिकेट वीवीएस लक्ष्मण हैं. बताया जा रहा है कि पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान बेंगलुरु में हैं और वो युवा तेज गेंदबाजों के साथ काम कर रहे हैं. खान पांच दिवसीय कैंप चला रहे हैं और सीनियर टीम के लिए गेंदबाजों को तैयार कर रहे हैं. अब पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि BCCI ने हरभजन सिंह को भी कोचिंग का ऑफर दिया है.

---विज्ञापन---

बीसीसीआई के एक सोर्स ने कहा, ‘वीवीएस लक्ष्मण ने जहीर खान, हरभजन सिंह और अनिल कुंबले से खास कैंप को लेकर बात की है. भज्जी चार-पांच दिन का समय निकालने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि स्पिन गेंदबाजों के साथ वो काम कर पाएं. इस पहल से टीम इंडिया के लिए 100 से अधिक टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी नई पीढ़ी को तैयार कर पाएंगे.’ लक्ष्मण इस समय भारत के इंडिया A स्तर और युवा खिलाड़ियों को सीनियर टीम के लिए तैयार करने का लक्ष्य बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- हो गया ऐलान, इस दिन रोहित-विराट करेंगे टीम इंडिया की जर्सी में वापसी, देखें कब-कहां खेले जाएंगे मैच

---विज्ञापन---

कब शुरू होगा कैंप?

यह माना जा रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले कैंप का आयोजन किया जाएगा, क्योंकि बाद में खिलाड़ियों को अपनी-अपनी IPL टीम के साथ जुड़ना है. जहीर खान पहले ही भारतीय युवा प्लेयर्स के साथ काम कर रहे हैं और अब हरभजन सिंह को भी स्पिन गेंदबाजी पर काम करने के लिए बुलाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया से ‘नाक कटवाने’ के बाद भी नहीं सुधरे मोहम्मद आमिर, भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले फिर उगला जहर!

First published on: Mar 02, 2026 04:15 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.