हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup में अभिषेक की खराब फॉर्म से टेंशन में टीम इंडिया? कोच ने चुप्पी तोड़ते हुए दिया चौकाने वाला जवाब!

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा के लिए अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 किसी बुरे सपने की तरह साबित हुआ है. तबीयत खराब होने के कारण वो नामीबिया के खिलाफ नहीं खेले. USA और पाकिस्तान के खिलाफ वो 0 पर अपना विकेट गंवा बैठे. अभिषेक की फॉर्म को लेकर अब भारत के कोच ने बात की और बताया कि इससे टीम या मैनेजमेंट की टेंशन बढ़ी है, या नहीं.

विज्ञापन
अभिषेक का अब तक नहीं खुला खाता

Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद थी. दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को लगा था कि शर्मा को इस टूर्नामेंट में रोक पाना बेहद मुश्किल रहेगा. हालांकि, अब तक टी20 के नंबर 1 बल्लेबाज का खाता नहीं खुला है. दो मैचों में वो शून्य पर आउट हुए हैं. अब टीम इंडिया के कोच से सवाल किया गया कि कहीं अभिषेक की खराब फॉर्म टीम इंडिया की टेंशन तो नहीं बढ़ा रही. इसपर भारतीय बल्लेबाजी कोच का चौंकाने वाला जवाब सामने आया.

अभिषेक की फॉर्म से टेंशन में टीम इंडिया?

टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा ने अब तक दो मैच खेले हैं. वो USA और पाकिस्तान के खिलाफ शून्य के स्कोर पर आउट हो गए, वहीं नामीबिया के खिलाफ तबीयत खराब होने के चलते नहीं खेले. टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने अब अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर बात की. उन्होंने कहा, ‘हमने प्लान किया था लेकिन उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और वो नामीबिया के खिलाफ नहीं खेले. पिछले मैच में वो पहले ओवर में आउट हो गए. हम बिना मतलब के ज्यादा सोचते हैं. कई बार आप विरोधी टीम से भी ज्यादा अनुमान लगाने लग जाते हैं.’

सितांशु ने आगे कहा, ‘अभिषेक का प्लान पहले से तय रहता है. वो अपने हिसाब से खेलते हैं. हम जरूर विरोधी टीम, उनकी गेंदबाजी और ताकत के बारे में चर्चा करते हैं. हम जो भी कर रहे हैं, ये सभी के लिए नॉर्मल है. तबीयत खराब होने से पहले अभिषेक शर्मा ने मैचों में रन बनाए थे. टी20 फॉर्मेट में कभी-कभी 10 गेंदों में 30 रन महत्वपूर्ण बन जाते हैं. ऐसा नहीं है कि उन्होंने रन नहीं बनाए हैं. टी20 फॉर्मेट थोड़ा जोखिम भरा होता है और कोई न कोई आउट होता ही है. अगर हम बहुत ज्यादा सोचेंगे, तो खिलाड़ियों पर दबाव पड़ेगा. वो अच्छी फॉर्म में हैं और उनका प्लान एवं सोचने का तरीका साफ है. हमें सिर्फ इसी बात से फर्क पड़ता है.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NED: कब और कहां फ्री में देखें टीम इंडिया और नीदरलैंड का मुकाबला? अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी नजरें 

अभिषेक से अगले मैच में बड़ी उम्मीदें?

टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप में अगला मैच 18 फरवरी 2026 यानी आज होने वाला है. उनकी भिड़ंत नीदरलैंड से होने वाली है. अभिषेक शर्मा भले ही पिछले दो मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन अब नीदरलैंड के खिलाफ वो बड़ा स्कोर बनाकर सुपर 8 के मैचों से पहले आत्मविश्वास लाना चाहेंगे. शाम 7 बजे भारत-नीदरलैंड के बीच मुकाबला शुरू हो जाएगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NED: क्या बारिश डालेगी भारत-नीदरलैंड मैच में खलल? पिच पर भी टिकी हैं फैंस की नजरें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola