Travis Head AUS vs IND: सिडनी के मैदान पर ट्रेविस हेड एक बार फिर अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे. हेड ने आगाज तो दमदार किया, लेकिन वह 29 रन बनाने के बाद मोहम्मद सिराज का शिकार बने. हालांकि, अपनी इस पारी के दौरान हेड ने 6 दनदनाते हुए चौके जमाए.
29 रनों की अपनी पारी के दौरान हेड ने वनडे क्रिकेट में खास मुकाम हासिल कर लिया है. उन्होंने स्टीव स्मिथ और माइकल बेवन का बड़ा रिकॉर्ड एक झटके में चकनाचूर कर डाला है. हेड अपने इंटरनेशनल करियर में आठवीं बार सिराज की गेंद पर पवेलियन लौटे.
हेड के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि
ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट में अपने 3 हजार रन पूरे कर लिए हैं. हेड ने यह मुकाम सबसे कम इनिंग्स खेलते हुए हासिल किया है. हेड के बल्ले से 3 हजार रन सिर्फ 76 एकदिवसीय पारियों में निकले हैं. उन्होंने इस मामले में स्टीव स्मिथ और माइकल बेवन को पीछे छोड़ दिया है. स्मिथ ने यह उपलब्धि 79 मैचों में हासिल की थी, जबकि बेवन को 50 ओवर के फॉर्मेट में 3 हजार रन पूरे करने के लिए 80 इनिंग्स लगी थीं.
ये भी पढ़ें: AUS vs IND: सिडनी में कीजिए ‘द हिटमैन शो’ की तैयारी! रोहित मचाएंगे तीसरे वनडे में तबाही, आंकड़े दे रहे गवाही
गेंदों के लिहाज से हेड ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस फॉर्मेट में 3 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में हेड चौथे नंबर पर हैं. हेड ने सिडनी के मैदान पर शुरुआत धीमे अंदाज में की और शुरुआती 8 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाए. हालांकि, पारी के पांचवें ओवर में उन्होंने सिराज के खिलाफ ही दो चौके लगाते हुए अपने हाथ खोले. 6 चौकों की मदद से 29 रन बनाने के बाद हेड खतरनाक दिखाई दे रहे थे, लेकिन वह सिराज के जाल में एक बार फिर फंसकर रह गए.
8वीं बार सिराज ने किया चलता
इंटरनेशनल क्रिकेट में सिराज ने ट्रेविस हेड को यह आठवीं बार पवेलियन की राह दिखाई है. तीनों फॉर्मेट में कुल 19 बार हेड और सिराज का आमना-सामना हुआ है, जिसमें से 8 बार टीम इंडिया के फास्ट बॉलर ने कंगारू बल्लेबाज को पवेलियन की राह दिखाई है. इस सीरीज में भारतीय गेंदबाज हेड का बल्ला खामोश रखने में पूरी तरह से सफल रहे. पहले मैच में अर्शदीप सिंह ने हेड को सिर्फ 8 रनों के स्कोर पर चलता कर दिया था. वहीं, एडिलेड में हर्षित राणा ने ऑस्ट्रेलियाई बैटर को 28 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई.
संबंधित खबरें
स्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
33 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
47 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
59 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines