---विज्ञापन---

AUS vs ENG: औंधे मुंह गिरी इंग्लैंड की बल्लेबाजी, एशेज सीरीज में जीत से सिर्फ 4 कदम दूर ऑस्ट्रेलिया

AUS vs ENG, 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 2025-26 का तीसरा मैच एडिलेड में चल रहा है. मैच के चौथे दिन का समापन हो गया और इंग्लैंड का बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह फ्लॉप हो गया है. ऑस्ट्रेलिया को अब मैच जीतकर एशेज सीरीज अपने नाम करना है और पांचवें दिन वो श्रृंखला जीतने से वो बस चार कदम दूर हैं.

---विज्ञापन---

AUS vs ENG, 3rd Test: एशेज सीरीज 2025-26 का तीसरा मैच एडिलेड में हो रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने 435 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था. फैंस को उम्मीद थी कि इंग्लिश टीम जवाब में अच्छा प्रदर्शन करेगी और जीतने के लिए भरसक प्रयास करते हुए नजर आएगी. हालांकि, इंग्लैंड का बल्लेबाजी क्रम औंधे मुंह गिर गया और अब ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर एशेज सीरीज जीत के करीब आ चुकी है. एडिलेड टेस्ट के पांचवें दिन उन्हें जीत के लिए मात्र 4 विकेट की जरूरत है.

ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन मचाया तहलका

कंगारू टीम ने इंग्लैंड को 435 रन का टारगेट दिया और इसका पीछा करना बिल्कुल आसान नहीं रहने वाला था. उम्मीद थी कि इंग्लैंड संभलकर बल्लेबाजी करेगा और वो मैच को अंत तक लेकर जाएंगे. इंग्लैंड अगर सोच-समझकर बल्लेबाजी करती, तो ये लक्ष्य चेज भी किया जा सकता था. उन्हें सिर्फ विकेट अपने हाथ में रखने थे और इसी मामले में वो चौथे दिन नाकाम रहे. बेन डकेट ने शुरुआत में ही अपना विकेट गंवा दिया और ओली पोप भी 17 रन बनाकर आउट हो गए.

---विज्ञापन---

जैक क्राउली और जो रूट के बीच अच्छी साझेदारी देखने को मिली. रूट 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और फिर हैरी ब्रुक बल्लेबाजी करने आए. वो भी बढ़िया खेल रहे थे लेकिन 30 रन बनाकर आउट हो गए और जैक क्राउली 85 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे. इंग्लैंड के पांच प्रमुख बल्लेबाज आउट हो गए. ऐसी स्थिति में अमूमन बेन स्टोक्स संभलकर बल्लेबाजी करते हैं लेकिन वो दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए. चौथे दिन के समापन के साथ इंग्लैंड 6 विकेट खोकर 207 रन बना पाई. विल जैक्स और जेमी स्मिथ क्रीज पर हैं.

ये भी पढ़ें:- जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को इस बड़ी सीरीज में मिल सकता है आराम, टीम मैनेजमेंट लेगी बड़ा फैसला 

---विज्ञापन---

जीत से सिर्फ 4 कदम दूर ऑस्ट्रेलिया

पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया 4 विकेट जल्द से जल्द झटकना चाहेगी. ऐसा करते ही उन्हें लगातार तीसरे टेस्ट में जीत मिल जाएगी और वो एशेज 2025-26 सीरीज अपने नाम कर लेंगे. इंग्लैंड को मैच ड्रॉ कराने के लिए पांचवें दिन 90 ओवरों तक खेलना होगा और जीत के लिए उन्हें 228 रन चाहिए. हालांकि, इंग्लिश टीम के लिए इतने ओवरों तक 4 विकेट बचा पाना नामुमकिन सा नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें:- Year Ender: 2025 में इन भारतीय क्रिकेटर्स का रहा ICC रैंकिंग में दबदबा, 2 नाम तो उड़ा देंगे होश

---विज्ञापन---

First published on: Dec 20, 2025 01:08 PM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola