Team India: टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के खत्म होने के बाद अब एशियन गेम्स 2026 के दौरान टी-20 मैच खेलती हुई नजर आएगी. ऐसे में फिलहाल सबसे बड़ा सवाल ये है कि टीम इंडिया की सलामी जोड़ी क्या होगी. कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर को अब सबसे कठिन फैसला करना होगा. वैभव सूर्यवंशी की जगह अब प्लेइंग 11 में पक्की नजर आ रही है. ऐसे में उनके साथ संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा में से कौन सलामी जोड़ीदार के रूप में खेलेगा, ये सबसे बड़ा सवाल है.
वैभव सूर्यवंशी का कौन होगा जोड़ीदार?
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों में 2 अर्धशतक जड़ दिए. जिसके कारण ही वो प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने हैं. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर उन्हें अगले मुकाबले की प्लेइंग 11 से बाहर नहीं कर सकते हैं. अब संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा में से किसी एक को उन्हें चुनना होगा. संजू सैमसन ने 3 खराब पारियों के बाद एक छोटी लेकिन अच्छी पारी खेली है. वहीं अभिषेक शर्मा लगातार 6 पारियों में खेल हो चुके हैं.
ऐसे में उनके ऊपर ही बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है. अभिषेक शर्मा को टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी बहुत ज्यादा बैक किया था. हालांकि वो 2 से 3 अच्छी पारियों के बाद लगातार कुछ मैचों में फेल हो रहे हैं. साल 2026 अब तक उनके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में उनकी जगह पर खतरा मंडरा रहा है. गंभीर और अय्यर के लिए उन्हें बैक करना अब और मुश्किल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: टीम इंडिया इस धमाकेदार जीत के ये 5 खिलाड़ी बने हीरो, गेंदबाजों ने किया कमाल
संजू सैमसन के पास है बड़ा मौका
टी-20 वर्ल्ड कप के करो या मरो वाले मुकाबले में संजू सैमसन के बल्ले से 3 अच्छी पारियां आई थी. एशियन गेम्स 2026 के दौरान टीम इंडिया को सिर्फ 3 ही मुकाबले खेलने पड़ सकते हैं. जिसमें क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला हो सकता है. ऐसे में वो 3 ही मैच भारत के लिए करो यो मरो वाले हैं. ऐसी स्थिति में अगर एक बार फिर से संजू सैमसन का बल्ला चलता है, तो उन्हें फिर आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2028 तक टीम मैनेजमेंट को खिलाना ही पड़ेगा. जिसके बाद लो ओलंपिक 2028 भी खेल सकते हैं.
ये भी पढ़ें: वैभव और रो-को ने मिलकर 7 दिनों में सचिन तेंदुलकर के तोड़े 9 बड़े रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines