वैभव और रो-को ने मिलकर 7 दिनों में सचिन तेंदुलकर के तोड़े 9 बड़े रिकॉर्ड, हिटमैन का चला जादू

Team India: टीम इंडिया के जब भी सबसे बड़े सुपरस्टार की बात होगी, तो सबसे पहला नाम क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का ही आता है. पिछले 7 दिनों में महान सचिन तेंदुलकर के 9 बड़े रिकॉर्ड को वैभव सूर्यवंशी, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर तोड़ दिया है.

vaibhav sooryavanshi sachin tendulkar
1 / 6
Pic Credit- X

Team India: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने इतने रिकॉर्ड्स बना दिए हैं, आज के समय खेल रहे सभी बड़े खिलाड़ी उसे मिलकर तोड़ रहे हैं. जिसके बाद भी वो खत्म नहीं हो रहा है. टीम इंडिया के 3 बड़े खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पिछले 7 दिनों में मिलकर सचिन तेंदुलकर के 9 बड़े रिकॉर्ड को तोड़ा है. हालांकि सभी का ध्यान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा खींचा है. (Pic Credit- X)

विज्ञापन

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड2 / 6

दिग्गज विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में अच्छा प्रदर्शन किया. कोहली ने 300 वनडे पारियों के बाद सचिन तेंदुलकर से ज्यादा रन बना दिया है. इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर का रिकॉर्ड भी अब कोहली ने सचिन से छीन लिया है. (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड 3 / 6

बतौर भारतीय सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड महान सचिन तेंदुलकर के नाम ही दर्ज था. इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने शतक जड़कर इस मामले में आगे निकल गए हैं. सचिन के नाम 45 शतक थे. वहीं रोहित शर्मा के नाम 46 शतक दर्ज हैं.  (Pic Credit- AI Generated) 

हिटमैन का जलवा है बरकरार

हिटमैन का जलवा है बरकरार 4 / 6

महान सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय होने का रिकॉर्ड था. जिसे रोहित ने अब तोड़ दिया है. इसके अलावा विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा वनडे रिकॉर्ड का भी हिटमैन ने सचिन से ले लिया है. (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी का दिखा जलवा

वैभव सूर्यवंशी का दिखा जलवा5 / 6

सबसे कम उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू का रिकॉर्ड भी इससे पहले सचिन तेंदुलकर के नाम ही था. जिसे अब वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ दिया है. सूर्यवंशी ने इस 15 साल की उम्र में ही डेब्यू कर लिया है. इसके अलावा सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड भी अब वैभव के नाम ही हो गया है. (Pic Credit- AI Generated) 

15 साल के स्टार का चला जादू

15 साल के स्टार का चला जादू  6 / 6

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे मैच में अर्धशतक जड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. इसके अलावा वो प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने. सबसे कम उम्र में ये पुरस्कार जीतने वाले भारतीय का रिकॉर्ड भी इससे पहले सचिन तेंदुलकर के नाम ही दर्ज था.  (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन