हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asian Games 2026: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा चोट के कारण बाहर, मोहम्मद वसीम जूनियर को मिली जगह

एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट की अभी शुरुआत नहीं हुई है. इससे पहले पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम का एक बड़ा खिलाड़ी इंजरी के कारण बाहर हो गया है. नए खिलाड़ी को स्क्वॉड में शामिल किया गया है.

विज्ञापन
पाक का तेज गेंदबाज हुआ बाहर (Photo: AI)

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत हो चुकी है. सभी देश मेडल जीतने के लिए तैयार हैं. मेंस और वुमेंस क्रिकेट टीम के ऊपर भी सभी की नजरें टिकी हैं. मेंस क्रिकेट मैचों की शुरुआत अभी नहीं हुआ है. पाकिस्तान को आगाज से पहले ही बड़ा झटका लग गया है. तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की जानकारी दी. उनकी जगह नए खिलाड़ी को जगह मिली है. सलमान से इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन चोट ने मामला बिगाड़ दिया.

सलमान मिर्जा की जगह किसने ली?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक सलमान मिर्जा के बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है. इस वजह से उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. उनकी जगह अब मोहम्मद वसीम जूनियर की टीम में जगह दी गई है. एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट की शुरुआत 24 सितंबर से होगी. पाकिस्तान टीम की अगुवाई इस बार साहिबजादा फरहान कर रहे हैं. पाकिस्तान का पहला मुकाबला 28 सितंबर को होगा. पाकिस्तान टूर्नामेंट में सीधे क्वार्टर फाइनल मैच खेलने उतरेगी.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या टीम में होगा बदलाव?

विज्ञापन

मोहम्मद वसीम जूनियर का करियर

मोहम्मद वसीम जूनियर ने अपने छोटे से करियर में कमाल की गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है. इस वजह से ही उन्हें एशियन गेम्स का हिस्सा बनाया गया है. वो पाकिस्तान के लिए 34 टी20 मैचों में 42 विकेट ले चुके हैं. इसके अलावा 27 वनडे मैचों में उन्होंने 43 विकेट अपने नाम किए हैं. अब देखना होगा कि वो एशियन गेम्स में पाकिस्तान के लिए कैसा प्रदर्शन करेंगे.

महिला टीम को सेमीफाइनल में मिली हार

एशियन गेम्स में वुमेंस क्रिकेट की शुरुआत हो चुकी है. पाकिस्तान ने क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. वहां पर टीम का मुकाबला श्रीलंका के साथ हुआ था. पाकिस्तान को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान का गोल्ड जीतने का सपना टूट गया. पाकिस्तान की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों खराब रही. एशिया कप में भी पाकिस्तान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. पाकिस्तान का अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला बांग्लादेश के साथ होगा. देखना होगा कि पाक टीम बांग्लादेश के खिलाफ कुछ कमाल कर पाएगी या नहीं.

विज्ञापन

पाकिस्तान की एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम

साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उपकप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद वसीम जूनियर, साद मसूद, सईम अयूब, सुफयान मोकिम और उस्मान खान.

ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना का बड़ा कारनामा, बनीं भारत की तरफ से T20I में 100 छक्के लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola