स्मृति मंधाना का बड़ा कारनामा, बनीं भारत की तरफ से T20I में 100 छक्के लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर

एशियन गेम्स में बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में स्मृति मंधाना ने 37 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी इनिंग में दो सिक्स लगाए. इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Smriti Mandhana

स्मृति मंधाना का बड़ा कारनामा (Image: Instagram/indiancricketteam)

Smriti Mandhana: एशियन गेम्स में भारत की वुमेंस क्रिकेट टीम का जलवा जारी है. भारतीय टीम गोल्ड जीतने के करीब है. ओपनर स्मृति मंधाना की तगड़ी फॉर्म जारी है. हाल ही में हुए एशिया कप में उन्होंने शतक लगाया था. वहां पर उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. भारत ने एशिया कप जीता और इसमें मंधाना का खास योगदान रहा. खैर एशियन गेम्स में बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 37 रन बनाए और इसके साथ उन्होंने अपने करियर में इतिहास रच दिया है. अब वो भारत की तरफ से टी20 में सबसे पहले 100 सिक्स मारने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं. मंधाना ने अपने ऐतिहासिक करियर में बड़ा मुकाम हासिल किया है.

विज्ञापन

स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना वुमेंस क्रिकेट में लगातार रिकॉर्ड बना रही हैं. टी20 और वनडे में तो उन्होंने दिग्गजों को पीछे कर दिया है. एशियन गेम्स में बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में मंधाना ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई. उन्होंने 19 गेंदों में 37 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 सिक्स लगाए. दूसरा सिक्स लगाते ही उन्होंने 100 का आंकड़ा पार किया. उनसे पहले ये कारनामा किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने नहीं किया था. वुमेंस क्रिकेट उन्होंने अपना दबदबा बरकरार रखा है. मंधाना अपने 178वें टी20 इंटरनेशनल मैच में ये खास उपलब्धि हासिल की.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 में शेफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक, छक्कों के मामले में भी बनाया महारिकॉर्ड

मंधाना का टी20 करियर

मंधाना ने टी20 और वनडे में खूब रन बनाए हैं. पिछले कुछ महीनों से उन्होंने अपने बल्ले से खूब कोहराम मचाया है. मंधाना टी20 में 178 मैचों की 171 पारियों में 4788 रन बना चुकी हैं. उनका बेस्ट स्कोर 124 रनों का रहा है. वो अपने करियर में अभी तक दो शतक और 35 अर्धशतक भी लगा चुकी हैं. 100 सिक्स के अलावा वो अभी तक 644 चौके भी जड़ी चुकी है. मंधाना ने वनडे में 120 मैचों में 5411 रन बनाए हैं. इसके अलावा 9 टेस्ट मैचों में मंधाना 788 रन ठोक चुकी हैं.

विज्ञापन

रनों के मामले में निकली आगे

स्मृति मंधाना लगातार बड़े रिकॉर्ड कायम कर रही हैं. टी20 इंटरनेशनल में वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी बन गई हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स को पीछे छोड़कर इतिहास रच दिया है. बेट्स के नाम 4758 रन दर्ज हैं. मंधाना ने बांग्लादेश के खिलाफ 37 बनाकर उनसे आगे निकल गई हैं. फ्यूचर में उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना काफी मुश्किल है. मंधाना हर मैच में कोई ना कोई बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करती जा रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ