Arshad Nadeem Ruled Out of Asian Games 2023: एशियन गेम्स की भाला फेंक प्रतियोगिता में फैंस नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम के बीच मुकाबला देखने को उत्साहित थे, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। दरअसल, पाकिस्तान के शीर्ष भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम घुटने की चोट के कारण हांग्जो में एशियाई खेल 2023 से बाहर हो गए हैं।
नदीम को नीरज चोपड़ा का मुख्य प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा था। वह बुधवार को भाला फेंक के फाइनल में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहे थे, लेकिन आखिरी मिनट में एमआरआई स्कैन से पता चला कि एथलीट के घुटने में चोट थी। इस तरह उन्हें बाहर कर दिया गया।
नीरज के निकटतम प्रतिद्वंद्वी
अरशद नदीम का सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 87.82 मीटर है। वह नीरज के निकटतम प्रतिद्वंद्वी माने जाते हैं। जबकि नीरज का सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 88.77 मीटर है। नदीम ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेउल जीता, जहां उन्होंने 90 मीटर का आंकड़ा पार किया। नीरज ने कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं लिया था।
ये भी पढ़ें: Asian Games 2023: भाला फेंक में भारत की बादशाहत, अन्नू रानी ने गोल्ड किया अपने नाम
अरशद नदीम हंगरी के बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे। वह प्रतियोगिता के इतिहास में पदक जीतने वाले पाकिस्तान के पहले एथलीट बन गए। नदीम के हटने से बुधवार के फाइनल में शीर्ष दो भाला फेंक खिलाड़ी नीरज और किशोर जेना रहेंगे। इससे कई पदकों की संभावना बढ़ गई है। जापान के जेनकी रोडरिक सीजन के सर्वश्रेष्ठ 83.15 मीटर के साथ तीसरे सर्वश्रेष्ठ थ्रोअर हैं।
अच्छे दोस्त हैं नीरज-अरशद
नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम लंबे समय से अच्छे दोस्त हैं। दोनों एथलीट्स कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर एक पोडियम पर आ चुके हैं। दोनों की कई फोटोज भी वायरल होती रही हैं। नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक्स के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। दूसरी ओर, अरशद नदीम ने भी पेरिस ओलंपिक्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है, लेकिन उनकी चोट चिंता का विषय बन गई है।
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
41 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines