IND vs PAK Match: एशिया कप 2025 में आज यानी 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला होने जा रहा है. रात 8 बजे से दुबई के मैदान पर मैच शुरू होगा. इस मैच को लेकर ‘बवाल’ मचा हुआ है और फैंस सोशल मीडिया पर बॉयकॉट की मांग कर रहे हैं. पिछले दिनों हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इसलिए मैच का लगातार विरोध हो रहा है. भारतीय फैंस ये मानते हैं कि आतंकी समर्थित पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी सूरत में मैच नहीं खेलना चाहिए, इसके बाद भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एशिया कप में अपनी टीम उतार रहा है.
खैर, इस पूरे मुद्दे पर बीसीसीआई पहले ही सफाई दे चुका है और अब एक बार फिर उसकी तरफ से बड़ा बयान आया है. भारत-पाकिस्तान मैच से पहले BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि आखिर क्यों यह मैच खेलना पड़ा रहा है. क्यों बोर्ड बॉयकॉट नहीं कर सकता. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा ‘रविवार को होने वाले मैच के लिए बतौर BCCI सचिव हम अपनी टीम को शुभकामनाएं देते हैं. हमें भरोसा है कि खिलाड़ी जीत के लिए पूरी ताकत से उतरेंगे और यह उन घटनाओं का करारा जवाब होगा, जिन्हें हम ज्यादा याद नहीं करना चाहते.’
क्यों मैच खेलने रही टीम इंडिया?
देवजीत सैकिया ने समझाया कि द्विपक्षीय क्रिकेट के मामले में एकतरफा फैसला लेना आसान है, लेकिन जब कोई टूर्नामेंट होता है तो चीजें कठिन हो जाती हैं. उन्होंने कहा ‘भारत को भले ही ऐसे देश के साथ खेलना पड़ रहा है, जिसके साथ हमारे रिश्ते अच्छे नहीं हैं, लेकिन बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलना भारत सरकार की नीति है. इसी वजह से हम इन मैचों से इंकार नहीं कर सकते. जहां तक पाकिस्तान का सवाल है, हम 2012-13 के बाद से कोई द्विपक्षीय टूर्नामेंट नहीं खेल रहे हैं.’
नहीं खेलने पर क्या होता?
सैकिया ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने पर कहा ‘हमने एशिया कप में भाग लेने का फैसला इसलिए किया है, क्योंकि यह एक बहुराष्ट्रीय प्रतियोगिता है. यह ओलंपिक, किसी भी फीफा टूर्नामेंट, एएफसी टूर्नामेंट या अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स टूर्नामेंट जैसा ही है. इसलिए हम इस टूर्नामेंट का बहिष्कार नहीं कर सकते, क्योंकि यदि हम इस टूर्नामेंट का बहिष्कार करेंगे तो इससे देश में किसी भी बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी करने के हमारे सभी भावी प्रयासों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.’
भारत-पाकिस्तान मैच पर क्यों मचा है बवाल?
दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए थे. आतंकियों ने धर्म पूछकर गोलियां चलाई थीं. इस हमले ने हर भारतीय को अंदर से तोड़ दिया था. बाद में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में मौजूदी आतंकी ठिकानों तो तबाह कर दिया था. अब जब पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम मैच खेलने उतरने वाली है तो उस हमले ने दर्द ने हर भारतीय के खून को भी खौला दिया है. लोग नहीं चाहते कि भारत पाकिस्तान के साथ मैच खेले और इसी वजह से इसका विरोध भी हो रहा है.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच से BCCI पदाधिकारियों ने भी फेरा मुंह, क्या Boycott का है ये असर?
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
49 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 248 रनों का लक्ष्य, शाई होप ने ठोका शतक
3 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
3 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines