Asia Cup 2025, IND vs PAK: एसीसी एशिया कप 2025 में आज भारतीय टीम आज पाकिस्तान के खिलाफ खेल रही है. जहां पर टॉस के समय टीम इंडिया ने जीत दर्ज करके पहले गेंदबाजी करने का बड़ा फैसला किया है. इसी के साथ कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग 11 से 3 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. जिसमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और सबसे बड़े मैच विनर हार्दिक पांड्या का नाम भी शामिल है. हार्दिक पांड्या का बाहर होना भारत के लिए सबसे बड़ी बुरी खबर है.
हार्दिक पांड्या की इंजरी से लगा बड़ा झटका
श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के दौरान भारतीय टीम को उस समय बड़ा झटका लगा, जब टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को इंजरी हो गई. उसी इंजरी के कारण आज हार्दिक पांड्या प्लेइंग 11 से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह टीम में रिंकू सिंह को मौका मिला है. वहीं अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा भी प्लेइंग 11 से बाहर हो गए हैं. हर्षित राणा की जगह प्लेइंग 11 में शिवम दुबे की वापसी हुई है. वहीं जसप्रीत बुमराह ने प्लेइंग 11 में अर्शदीप सिंह की जगह ली है. भारतीय टीम ने अपनी बैटिंग को बहुत ज्यादा मजबूत किया है. टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला अब भारतीय टीम के पक्ष में जा सकता है. हालांकि भारतीय टीम की गेंदबाजी पांड्या की गैरमौजूदगी में में बहुत ज्यादा कमजोर नजर आ ही है.
ये भी पढ़ें: सोनी लिव सबस्क्रिप्शन की जरूरत नहीं! बिना एक पैसा खर्च किए ऐसे फ्री में उठा पाएंगे IND vs PAK Final मैच का लुत्फ
यहां पर देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
टीम इंडिया की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
पाकिस्तान की प्लेइंग 11: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सैम अयूब, सलमान आगा, हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हैरिस रऊफ, अबरार अहमद.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: फाइनल से पहले पाकिस्तानी ही सैम अयूब को कर रहे हैं ट्रोल, 4 बार जीरो के स्कोर पर लौटे हैं पवेलियन
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
2 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines