IND vs PAK: फाइनल में पाकिस्तानी ही सैम अयूब को कर रहे हैं ट्रोल, 4 बार जीरो के स्कोर पर लौटे हैं पवेलियन  

Asia Cup 2025: एसीसी एशिया कप 2025 फाइनल बस कुछ घंटों में शुरू होने वाला है. भारत और पाकिस्तान की टीमें इस टूर्नामेंट में तीसरी बार आमने-सामने आने वाली है. इस टूर्नामेंट में कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने बहुत ज्यादा निराश किया है. जिसमें सलामी बल्लेबाज सैम अयूब का नाम भी शामिल है. अब पाकिस्तानी ही अयूब के फॉर्म का बहुत ज्यादा मजाक बन रहा है.

Saim Ayub

Saim Ayub

Asia Cup 2025 IND vs PAK: एसीसी एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया और पाकिस्तान आमने-सामने होने वाली है. पाकिस्तान की टीम लीग स्टेज और सुपर 4 में भारत के खिलाफ बुरी तरह से हारी है. इन दोनों ही मैचों में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब ने बल्ले के साथ बहुत ज्यादा निराश किया है. जिसके कारण ही वो पाकिस्तानी नेताओं के निशाने पर भी आ गए हैं. अयूब को पाकिस्तानी ही फाइनल से पहले बहुत ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं. 

विज्ञापन

पाकिस्तानी नेता ने सैम अयूब को किया ट्रोल 

एसीसी एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की टीम ने अब तक 6 मैच खेले हैं. जिसमें से 4 मैचों में सैम अपना खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए. सुपर 4 में सैम सिर्फ 23 रन ही बना सके. जिसके कारण ही पाकिस्तानी नेता फिरदौस आशिक अवान ने सैम अयूब का मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘सैम अयूब, जो तुम्हारे अंदर क्षमता है. सर्दियां नहीं आई कि अंडे खाने हैं, इसके बाहर निकलो. जो तुम्हारा स्वाभाविक खेल है, वो खेलो. जो तुम जिस तरह के खौफ से शॉट्स मार के बाहर हो रहे हो, ये तुम्हारा मैयार नहीं है बस ऐसे इंतजार मत करो जैसे कि सर्दी है और तुम यहाँ अंडे खाने आए हो. बाहर निकलो और अपना स्वाभाविक खेल खेलो। जिस तरह से तुम डरावने शॉट खेलकर आउट हो रहे हो वह तुम्हारा स्टैंडर्ड नहीं है.’ 

विज्ञापन

गेंद के साथ अयूब ने किया है अच्छा प्रदर्शन 

बल्ले के साथ भले ही सैम अयूब बुरी तरह से फेल हो रहे हैं, लेकिन गेंद के साथ उन्होंने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने 6 मैच में 14 की औसत से 8 विकेट अपने नाम किया है. जिसके कारण ही 6 मैचों में 23 रन बनाने के बाद भी वो प्लेइंग 11 में बने हुए हैं. सैम अब फाइनल मैच में भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. पाकिस्तान की टीम को अगर भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना हैं, तो उनके बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर करना होगा. अगर पाकिस्तानी बल्लेबाज फेल हुए तो उनकी टीम को हारने से कोई रोक नहीं पाएगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ