हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'जब 70 पे आ जाओ तो फिर', Asia Cup 2025 के बीच वीरेंद्र सहवाग ने अभिषेक शर्मा को दी ये अनमोल सलाह

Asia Cup 2025 Abhishek Sharma: इन दिनों अभिषेक शर्मा गेंदबाजों के लिए काल बने हुए हैं. एशिया कप 2025 में उनका बल्ला आग उगल रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ 74 रनों की तूफानी पारी खेलने के बाद भी उन्हें एक बड़ी सलाह मिली है. ये सलाह किसी और ने नहीं बल्कि अपने जमाने के विस्फोटक ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग ने दी है.

विज्ञापन
Abhishek Sharma

Asia Cup 2025 Abhishek Sharma: यूएई में एशिया कप 2025 का रोमांच चरम पर है. 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए सुपर-4 के मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. दुबई के मैदान पर मिली इस जीत में युवा ओपनर अभिषेक शर्मा का योगदान अहम रहा, जिन्होंने ताबड़तोड़ 39 गेंदों पर 74 रन बनाए. उनकी इस पारी के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें खास सलाह दी है.

वीरेंद्र सहवाग ने मैच के बाद अभिषेक से कहा ‘बहुत बढ़िया पारी खेली तुमने, लेकिन एक बात याद रखो, जब 70 रन के पार पहुंच जाओ तो शतक कभी मिस मत करना. मुझे भी ये सलाह महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने दी थी, क्योंकि जब करियर खत्म होता है और पीछे मुड़कर देखते हो तो 70-80 पर आउट होने का अफसोस ज्यादा होता है. मौके अक्सर नहीं मिलते, इसलिए जब दिन आपका हो तो नाबाद रहकर मैच खत्म करो.’

CPL 2025: रिकॉर्ड हो तो ऐसा, Kieron Pollard ने टी20 में बना डाला नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने मैच के बाद ग्राउंडी से सीधे सहवाग के साथ बातचीत में जुड़े थे. चर्चा के दौरान अभिषेक ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि मैच के दौरान पाकिस्तान के गेंदबाज लगातार उन्हें और शुभमन गिल को व्यक्तिगत बातें कहकर भड़काने की कोशिश कर रहे थे, अभिषेक बताया ‘हर गेंद के बाद हमें कुछ न कुछ कहा जा रहा था. मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा. मैंने और शुभमन ने तय किया कि हम बल्ले से जवाब देंगे और मैच जीतकर दिखाएंगे.’

मैदान पर रऊफ और अभिषेक के बीच बहस

दरअसल, दुबई के मैदान पर खेले गए इस अहम मुकाबले में पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ ने कई बार स्लेजिंग की, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इसका करारा जवाब चौकों-छक्कों से दिया. दोनों ने मिलकर 105 रनों की मजबूत साझेदारी कर दी, जिसने मैच का रुख शुरू में ही भारत की ओर मोड़ दिया. मैच के दौरान अभिषेक और हारिस रऊफ के बीच बहस भी हुई थी, जिसके बाद अंपायर को बीच बचाव करना पड़ा.

विज्ञापन

इसलिए सबक सिखाया’…IND vs PAK में जीत के बाद अभिषेक ने बताया हारिस रऊफ के साथ गहमागहमी का सच

मैच का लेखा जोखा

इस एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को दोनों ही मैचों में हराया है. पहला मैच 7 विकेट से जीता था, जबकि दूसरा मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया है. दोनों ही मैच दुबई में हुए. 21 सितंबर को खेले गए सुपर 4 के मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाए, उनकी ओर से साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए. जवाब में भारत ने 172 रनों का लक्ष्य 7 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. शुभमन-अभिषेक की जोड़ी के बाद तिलक वर्मा ने 30 रनों की नाबाद पारी खेलकर जीत पक्की कर दी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: हारिस रऊफ ने भारतीयों को क्यों दिखाई 6 उंगली? फैंस ने करारा जवाब देकर बोलती की बंद

1 या 2 नहीं, IND vs PAK मैच में बने 10 बड़े रिकॉर्ड, Asia Cup 2025 में पहली बार हुआ ऐसा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola