'इसलिए सबक सिखाया'…IND vs PAK में जीत के बाद अभिषेक ने बताया हारिस रऊफ के साथ गहमागहमी का सच

Abhishek sharma on Haris Rauf: एशिया कप 2025 में सुपर 4 का दूसरा मुकाबला ड्रामे से भरपूर रहा. भारत-पाकिस्तान के बीच हुए इस मैच में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की. मैच में अभिषेक शर्मा और हारिस रऊफ के बीच तीखी बहस हुई. अब इस मामले पर भारतीय ओपनर अभिषेक ने खुलकर जवाब दिया है. आइए जानते हैं आखिर उन्होंने क्या कहा.

abhishek sharma breaks silence on explosive exchange with pakistani bowler Haris rauf

abhishek sharma breaks silence on explosive exchange with pakistani bowler Haris rauf

Abhishek sharma on Haris Rauf: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया कमाल कर रही है. उसने जीत का चौका लगाया. पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में सुपर 4 के तहत खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की. जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने बल्ले से तबाही मचाई पाकिस्तानी गेंदबाजों के होश उड़ा दिए. मुकाबले में पाकिस्तान बॉलर हारिस रऊफ के साथ हुई गहमागहमी पर अभिषेक ने मैच के बाद चुप्पी तोड़ी. उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने पाकिस्तानी बॉलर्स की हेकड़ी निकाली. कैसे उन्हें आज बैटिंग करने में पाकिस्तानी बॉलर्स ने मदद की.

विज्ञापन

मैच के बाद अभिषेक शर्मा प्रेजेंटेशन सेरेमनी में आए थे. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया. तभी अभिषेक शर्मा ने बताया कि- ‘आज सब कुछ काफी आसान था. जिस तरह से वे बिना किसी वजह हमारे सामने आ रहे थे, वह मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा. इसलिए मैंने उनके खिलाफ आक्रामक खेल दिखाया. मेरा मकसद टीम के लिए प्रदर्शन करना था. हम (गिल और अभिषेक) स्कूल के दिनों से साथ खेल रहे हैं, एक-दूसरे की कंपनी को एंजॉय करते हैं. आज हमने ठान लिया था और कर दिखाया.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल की शानदार बैटिंग का जिक्र किया और कहा कि ‘जिस तरह से गिल जवाब दे रहे थे, मुझे वह बहुत अच्छा लगा. जब आप किसी को इस तरह खेलते देखते हैं तो वही मेरा इरादा होता है. मैं बहुत मेहनत से प्रैक्टिस कर रहा हूं और अगर दिन मेरा है तो मैं अपनी टीम को जीत जरूर दिलाऊंगा.’

आखिर क्यों भिड़ गए थे अभिषेक शर्मा और हारिस रऊफ

मैच में टीम इंडिया 172 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी. भारत ने तेज शुरुआत की और पहले 6 ओवरों में 69 रन कूट दिए थे. मतलब भारतीय टीम पाकिस्तानी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ रही थी तभी पाक गेंदबाज बौखला गए. हारिस रऊफ पाकिस्तान के लिए पारी का पांचवां ओवर लेकर आए तो दूसरी बॉल पर अभिषेक ने उन्हें चौका मार दिया. इसके बाद रऊफ कुछ कहने लगे. जिस पर अभिषेक ने भी जवाब दिया और दोनों के बीच बहस हुई. इसके बाद अंपायर गाजी सोहेल ने दोनों की बहस में दखल दिया. इस दौरान शुभमन गिल भी उनके पास पहुंचे थे.

विज्ञापन

अब मैच के बाद अभिषेक ने खुलासा किया है कि जिस तरह से पाकिस्तानी बॉलर बिना किसी वजह हमारे सामने आ रहे थे, तो मुझे वो पसंद नहीं आया और इसलिए उन्होंने पाकिस्तानी टीम के गेंदबाजों को बल्ले से जवाब देकर सबक सिखा दिया.

विज्ञापन

जीत के हीरो रहे अभिषेक शर्मा

मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ इस सीजन लगातार दूसरी जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 171 रन बनाए थे, जवाब में भारत ने अभिषेक शर्मा-शुभमन गिल की दमदार पारियों के दम पर मैच जीत लिया. 172 रनों का टारगेट 4 विकेट खोकर 18.5 ओवर में हासिल कर लिया. अभिषेक शर्मा जीत के सबसे बड़े हीरो बने, जिन्होंने 39 गेंदों में 74 रन बनाए. उनके बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के निकले. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ