Ashes Series 2023: एशेज सीरीज के आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड ने 49 रनों से जीत दर्ज की। इस सीरीज से स्टुअर्ट ब्रॉड और मोईन अली एक साथ रिटायर हुए। आखिरी टेस्ट में मिली जीत के बाद मोईन अली ने साफ कर दिया है कि वह अब टेस्ट दोबारा कभी नहीं खेलेंगे। मोईन अली ने कहा- अगर स्टोक्स उन्हें दोबारा टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए मैसेज करते हैं, तो वह उस मैसेज को डिलीट कर देंगे।
मैं अब स्टोक्स का मैसेज डिलीट कर दूंगा
मोईन अली ने इससे पहले साल 2021 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड के स्टार स्पिनर जैक लीच चोटिल हो गए थे। ऐसे में स्टोक्स ने मोईन अली को मैसेज करके इस सीरीज में खेलने को कहा था। स्टोक्स के मैसेज प मोईन अली ने सोच-विचारकर अपना मन बदला और रिटायरमेंट से वापस आए थे। हालांकि अब उन्होंने साफ कर दिया है कि अगर स्टोक्स ने उन्हें दोबारा मैसेज किया तो वह वापस नहीं लौटेंगे।
मैं दंग रह गया था
मैच के बाद स्काई स्पोर्टस पर बात करते हुए मोईन अली ने एशेज सीरीज को लेकर अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि ये सीरीज अद्भुत रही। वापसी करके अच्छा लगा। जब मुझे स्टोक्स का संदेश मिला तो मैं दंग रह गया, मुझे नहीं पता था कि लीच घायल है, लेकिन श्रृंखला में आने के बाद मैंने वास्तव में इसका आनंद लिया। मैं जानता था कि मानसिक रूप से यह कठिन होगा लेकिन मैं जानता था कि सबसे कठिन शारीरिक होगा।
ये अद्भुत सीरीज थी
मोईन अली ने कहा कि एक अद्भुत श्रृंखला थी, मैं कभी नहीं भूलूंगा। मैंने सोचा कि यह मेरे आखिरी कुछ टेस्ट मैच होंगे इसलिए मैं इसे टीम के लिए करूंगा। मैंने पहले भी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की है, इसलिए यह बहुत अच्छा था। नहीं, मुझे पता है मेरा काम हो गया। अगर स्टोक्स ने मुझे दोबारा मैसेज किया तो मैं उसे डिलीट कर दूंगा। मेरा काम हो गया।
एशेज सीरीज 2023 में मोईन अली का प्रदर्शन
एशेज सीरीज 2023 में मोईन अली ने कुल 4 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 9 विकेट निकाले। सीरीज के आखिरी टेस्ट में अली ने 3 विकेट लेकर इंग्लैंड को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, पैट कमिंस को चलता किया। मोईन अली ने एशेज सीरीज के चार मैचों में एक अर्धशतक समेत कुल 180 रन बनाए हैं।
मोईन अली का टेस्ट क्रिकेट करियर
बांए हाथ के मोईन अली ने इंग्लैंड के लिए 68 मैच में 28.12 की औसत से 3094 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 15 अर्धशतक निकले। खास बात ये है कि अली टेस्ट में 3000 से ज्यादा रन और 200 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के 16वें क्रिकेटर हैं।
संबंधित खबरें
टीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
1 hr ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
5 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
14 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines