हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ashes 2023: जो रूट को आया गुस्सा, कैच लपककर जमीन में दे मारी बॉल, देखें वीडियो

विज्ञापन

नई दिल्ली: इंग्लिश बल्लेबाज और पूर्व कप्तान जो रूट वैसे तो अपने नरम स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन गुरुवार से शुरू हुए तीसरे टेस्ट के दौरान उन्होंने अपने अलग रूप से क्रिकेटप्रेमियों को हैरान कर दिया। एशेज सीरीज 2023 के तहत हेडिंग्ले में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन रूट का अजीब सेलिब्रेशन क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। ये नजारा 55वें ओवर में देखने को मिला।

ट्रैविस हेड का किया शिकार 

ट्रैविस हेड 74 गेंदों में 39 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। इतने में क्रिस वोक्स आए और तीसरी गेंद को थोड़ा शॉर्ट फेंक दिया। इस पर हेड मात खा गए और उन्होंने जैसे ही बल्ला लगाया, बॉल इसका किनारा लेते हुए स्लिप में लगे फील्डर जो रूट की ओर उड़ गई। रूट तुरंत हरकत में आए और थोड़ा पीछे जाकर गेंद को चेस्ट के पास लपक लिया। रूट इस कैच को लपकने के बाद आवेश में आए और उन्होंने बॉल को अचानक जमीन में दे मारा। उन्हें ऐसा करते देख विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो भी हैरान रह गए।

https://twitter.com/englandcricket/status/1676973011164090368

विज्ञापन

जो रूट ने ऐसा क्यों किया? 

मैदान पर हमेशा कूल रहने वाले रूट ने ऐसा सेलिब्रेशन क्यों किया? दरअसल, एक गेंद पहले ही रूट से एलेक्स कैरी का कैच फर्स्ट स्लिप से ड्रॉप हो गया था। इस पर कैरी ने एक रन लेकर हेड को स्ट्राइक दे दी थी। रूट इस कैच को ड्रॉप करने के बाद फ्रस्ट्रेशन में थे। उन्होंने अगली ही गेंद पर जैसे ही हेड का विकेट लिया, वे अपनी भावनाएं काबू नहीं कर पाए और बॉल को जमीन में दे मारा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola