Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच द ओवल में एशेज सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने फील्डिंग में कमाल किया और एक शानदार कैच पकड़कर सभी को चौंका दिया। मार्क वुड के ओवर में जो रूट ने सेकेंड स्लिप में डाइव लगाकर मार्नस लाबुशेन का अद्भुत कैच पकड़ा। लाबुशेन 82 गेंद में 9 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे।
रूट ने लपका अद्भुत कैच
दरअसल, इंग्लैंड के लिए मार्क वुड 43वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पांचवी गेंद से उन्होंने लाबुशेन को फंसाया। गेंद बल्ले का ऐज लेकर सेकंड स्लिप में खड़े जो रूट के बाजू से निकल रही थी, लेकिन रूट तेजी से बॉल पर झपटे और अद्भुत कैच लपक लिया। आउट होने के बाद लाबुशेन निराश होकर पवेलियन लौटे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/englandcricket/status/1684903454072799232?s=20
रूट ने एक विकेट भी चटकाया
शानदार कैच पकड़ने के बाद जो रूट ने एलेक्स कैरी का विकेट भी लिया। कैरी को रूट ने बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराया। कैरी 23 गेंद खेलकर 10 रन बनाकर आउट हुए। रूट ने खबर खिले जाने तक 7 ओवर डाले हैं, जिसमें एक मेडन डाला। 20 रन दिए हैं।
मैच का लेखा जोखा
इंग्लैंड ने पहली पारी में 283 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने खबर खिले जाने तक 8 विकेट खोकर 277 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 71 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए हैं।
संबंधित खबरें
T20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
1 hr agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
1 hr agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
1 hr agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
2 hrs agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
3 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines