Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

एक बार फिर मैच फिक्सिंग के घेरे में पाकिस्तानी खिलाड़ी, वायरल तस्वीर देख फैंस ने लगाए आरोप

Asad Akhtar No Ball: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. इससे पहले नेशनल टी-20 कप 2026 खेला जा रहा है. जहां पर हर दिन कुछ अलग मुकाबला देखने को मिल रहा है. अब एक पाकिस्तानी खिलाड़ी पर फैंस मैच फिक्सिंग करने का आरोप लगा रहे हैं.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 16, 2026 17:10
Asad Akhtar Bowled Any No Ball
Asad Akhtar Bowled Any No Ball

Asad Akhtar No Ball: पाकिस्तानी खिलाड़ी और मैच फिक्सिंग का एक अलग ही रिश्ता है. हर कुछ सालों में किसी ना किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी पर मैच फिक्सिंग का आरोप लग जाता है. अब पाकिस्तान के नेशनल टी-20 कप 2026 एक विवादित नो बॉल देखने को मिली है. जिसके कारण ही युवा तेज गेंदबाज असद अख्तर पर मैच फिक्सिंग के आरोप लग रहे हैं. उनकी नो बॉल देखकर सोशल मीडिया पर फैंस को पाकिस्तानी दिग्गज मोहम्मद आमिर की याद आ रही है.  

असद अख्तर ने फेंकी बड़ी नो बॉल 

पाकिस्तान के नेशनल टी-20 कप 2026 का 16वां मुकाबला कराची रीजन ब्लूज और लाहौर रीजन ब्लूज के बीच खेला गया. मुकाबले में कराची की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 206 रन बनाए. जवाब में लाहौर की टीम सिर्फ 149 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. मुकाबले में कराची की टीम 57 रनों से जीत गई, लेकिन इस टीम के तेज गेंदबाज असद अख्तर सवालों के घेरे में नजर आ रहे हैं. इस मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 1 ही ओवर फेंका. इस ओवर में उन्होंने 2 नो बॉल और दो वाइड डाली, जिसके कारण ही कुल 21 रन बने. इसी ओवर में उन्होंने एक नो बॉल ऐसी फेंकी, जिसमें उनका पैर बहुत ज्यादा बाहर निकला हुआ था. जिसके कारण ही मोहम्मद आमिर के नो बॉल से उनकी तुलना हो रही है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से कैसे हुई शुभमन गिल की छुट्टी? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया

---विज्ञापन---

कौन हैं ये नो बॉल फेंकने वाले असद अख्तर?

उभरते हुए पाकिस्तानी तेज गेंदबाज असद अख्तर अभी सिर्फ 25 साल के हैं. हाल के समय में ही उन्होंने अपने घरेलू करियर की शुरुआत की है. इस दौरान उन्होंने 5 मैचों में 9.14 की इकॉनमी से रन खर्च करते हुए सिर्फ 3 विकेट ही अपने नाम किए हैं. हालांकि इस नो बॉल के कारण अब वो भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों में चर्चा का केंद्र बन गए हैं. हालांकि अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. ऐसे में जांच अभी तक शुरू नहीं हुई है. 

ये भी पढ़ें: “असली सर्जरी तो …”, बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान पर बुरी तरह भड़के शाहिद अफरीदी

First published on: Mar 16, 2026 05:10 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.