क्या RCB कप्तान रजत पाटीदार तोड़ पाएंगे IPL का ये बैड लक? रोहित शर्मा के क्लब पर इनकी नजर

IPL 2026: रजत पाटीदार ने पिछले साल पहली बार आरसीबी की कप्तानी की थी, तब टीम ने पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था, लेकिन इस जीत के साथ एक पुराना बैड लक जुड़ा है, जिसे रजत हर हाल में खत्म करने की कोशिश करेंगे.

Rajat Patidar

Rajat Patidar

Rajat Patidar: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को होगी और रजत पाटीदार इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कप्तानों में से एक के तौर पर शामिल होंगे. उन्होंने 2025 में आरसीबी की कप्तानी संभाली, टीम को उसका पहला आईपीएल खिताब दिलाया और कप्तान के तौर पर अपने पहले ही सीजन में 18 साल का इंतजार खत्म कर दिया.

विज्ञापन

रजत से उम्मीदें

ये इस टूर्नामेंट की सबसे शानदार कहानियों में से एक थी और अब उनसे ये उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं कि वो आगे क्या कर सकते हैं. लेकिन 2025 में उन्होंने जो कुछ हासिल किया, उससे जुड़ा एक पैटर्न है और वो पैटर्न कुछ खास अच्छा नहीं है. जाहिर सी बात है कि पाटीदार इस कड़ी को तोड़ना चाहेंगे.

विज्ञापन

कप्तान और ट्रॉफी वाला बैड लक

हर वो कप्तान जिसने अपने पहले ही आईपीएल सीजन में खिताब जीता है, उसने उसी फ्रेंचाइजी के साथ दोबारा कभी ट्रॉफी नहीं. उनमें से हर एक ने सिवाय एक के, और वो एक अपवाद हैं रोहित शर्मा. ये लिस्ट छोटी है और पैटर्न एक जैसा है. शेन वॉर्न ने 2008 में राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने पहले ही सीजन में आईपीएल खिताब जीता था. वो उसके बाद कभी फाइनल तक नहीं पहुंचे और 2011 में सिर्फ उसी एक ट्रॉफी के साथ रिटायर हो गए.

विज्ञापन

एडम गिलक्रिस्ट ने 2009 में डेक्कन चार्जर्स के साथ अपने पहले ही सीजन में खिताब जीता था. वो एक और सेमीफाइनल तक पहुंचे और फिर 2012 में फ्रेंचाइजी के बंद होने से पहले ही उसे छोड़ दिया. हार्दिक पांड्या ने 2022 में गुजरात टाइटंस के साथ अपने पहले ही सीजन में खिताब जीता था. वो 2023 का फाइनल हार गए और फिर 2024 में उन्होंने फ्रेंचाइजी को पूरी तरह से छोड़ दिया.

तीन कप्तान और पहले सीजन में खिताब. उनमें से किसी ने भी उसी टीम के साथ दोबारा खिताब नहीं जीता. पहले सीजन में जो ट्रॉफी मिली, वही इकलौती ट्रॉफी थी जो उन्हें कभी मिली. और अब रजत पाटीदार इस लिस्ट में 5वां नाम हैं, जो आईपीएल के 18 सालों में दूसरे अपवाद बनने की कोशिश कर रहे हैं.

विज्ञापन

रोहित शर्मा क्यों हैं अलग?

रोहित शर्मा साल 2013 में बीच सीजन में रिकी पोंटिंग की जगह मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे, और उसी दफा टीम ने टाइटल जीतकर इतिहास रच दिया था. हिटमैन ने फिर अपनी कप्तानी में एमआई को 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी खिताब जिताया. अब रजट पाटीदार के पास रोहित के इस खास क्लब में शामिल होने का मौका है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ