"असली सर्जरी तो …", बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान पर बुरी तरह भड़के शाहिद अफरीदी

Shahid Afridi on Pakistan defeat: बांग्लादेश ने अपनी सरजमीं पर पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया. पाकिस्तान की हार के बाद शाहिद अफरीदी ने टीम की आलोचना की. अफरीदी ने चयन समिति पर सवाल उठाए हैं.

Cricket News - 2026-03-16T165810.885

Shahid Afridi on Pakistan defeat: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 मार्च को खेला गया था. आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान को 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ बांग्लादेश ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. सीरीज गंवाने के बाद शाहिद अफरीदी चयन समिति पर भड़के हैं. उन्होंने बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन

शाहिद अफरीदी बुरी तरह भड़के

शाहिद अफरीदी ने इस हार के बाद चयन समिति पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि असली सर्जरी तो पाकिस्तान चयन समिति की होनी चाहिए. हालिया नतीजों के लिए सिलेक्टर्स की प्लानिंग जिम्मेदार है, जिससे टीम का संतुलन बिगड़ रहा है. टीम को नया रूप देने के लिए लगातार बड़े फैसले किए जा रहे हैं. उन खिलाड़ियों को भी मौके मिल रहे हैं, जिन्होंने घरेलू मैच बहुत कम खेले हैं. घरेलू क्रिकेट का स्तर ऐसा नहीं है कि खिलाड़ी सीधा इंटरनेशनल लेवल पर अच्छा प्रदर्शन कर सके.

विज्ञापन

अहमद शहजाद ने भी कहा था शर्मा करनी चाहिए

अहमद शहजाद ने भी बांग्लादेश के खिलाफ हारने के बाद सवाल खड़े किए. पाकिस्तान की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा “टॉस जीतने के बाद आपने गेंदबाजी करने का फैसला क्यों किया? पिच अच्छी थी. आपको बल्लेबाजी करके रन बनाने चाहिए थे, फिर लाइट्स के नीचे गेंदबाजी करनी चाहिए थी. आप तो सहयोगी टीम बनते जा रहे हैं. लोग अब पाकिस्तान को जिम्बाब्वे की तरह समझने लगे हैं. और फिर आप कहते हैं कि हम रन रेट की वजह से विश्व कप से बाहर हो गए. थोड़ी शर्म तो कीजिए.”

ऐसा था मैच का हाल

बांग्लादेश ने तीसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाए थे. बांग्लादेश की ओर से तंजीद हसन ने 107 रन बनाए थे. जिसके जवाब में पाकिस्तान 50 ओवर में 279 रन ही बना सकी. अंत में मुकाबला बांग्लादेश ने 11 रनों से जीता और सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ