IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स की बढ़ी टेंशन, खराब फॉर्म में चल रहे 3 स्टार खिलाड़ी

IPL 2026: आईपीएल में पंजाब किंग्स साल 2008 से हिस्सा ले रही है. लेकिन टीम अभी तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. अब आईपीएल 2026 से पहले पंजाब के 3 खिलाड़ियों ने टीम की टेंशन में इजाफा किया है.

Cricket News - 2026-03-16T134026.980

IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज होने में अब चंद दिन का समय रह गया है. सीजन 19 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. पहला मैच आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. पंजाब किंग्स श्रेयस अय्यर की अगुवाई में खेलने के लिए उतरेगी. सीजन से पहले पंजाब किंग्स के लिए बुरी खबर सामने आई है. टीम के 3 स्टार खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं.

विज्ञापन

मार्कस स्टोयनिस

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोयनिस से इस बार पंजाब किंग्स को खासा उम्मीदें रहने वाली हैं. हालांकि उनकी हालिया फॉर्म खराब है, स्टोयनिस ने हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन किया. ऑस्ट्रेलिया के लिए वह 4 मैच में केवल 55 रन ही बना सके. उन्होंने 18.33 की औसत के साथ रन बनाए. वहीं गेंदबाजी में भी स्टोयनिस ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. उन्होंने केवल 4 विकेट लिए.

विज्ञापन

लॉकी फर्ग्यूसन

न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन अपनी रफ्तार के लिए जाने जाते हैं. वह निरंतर 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं. टी-20 वर्ल्ड कप में लॉकी ने न्यूजीलैंड के लिए 8 मैच में प्रतिनिधित्व किया. लेकिन वह अपनी गेंदबाजी से टीम के लिए कुछ खास नहीं कर सके. उन्होंने 8 मैच में केवल 6 विकेट लिए. फाइनल में भारत के खिलाफ भी वह महंगे साबित हुए. उन्होंने 2 ओवर में 48 रन खर्च किए.

विज्ञापन

कूपर कॉनॉली

ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए बल्लेबाज कूपर कॉनॉली भी इस बार पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे. हालांकि वह टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी बल्लेबाजी से धमाल नहीं मचा सके. उन्होंने 2 मैच में सिर्फ 14 रन बनाए. पंजाब के लिए ये तीन खिलाड़ी टेंशन की बड़ी वजह हैं. आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स ने फाइनल तक अपनी जगह बनाई थी. हालांकि आरसीबी ने पंजाब को हराकर अपना पहला खिताब जीता था और पंजाब का सपना तोड़ दिया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ