हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

एंड्रयू स्ट्रॉस छोड़ेंगे इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड, ये है वजह

विज्ञापन
Andrew Strauss ECB

नई दिल्ली: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने घोषणा की है कि एंड्रयू स्ट्रॉस स्ट्रेटेजिक एडवाइजर और परफॉर्मेंस क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका से हटेंगे। ये शुक्रवार को बोर्डरूम-स्तर के बदलावों का एक हिस्सा है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान स्ट्रॉस सितंबर 2020 से दोनों भूमिका निभा रहे थे। उन्हें सम्मानित शख्सियत के रूप में माना जाता है। कई मौजूदा खिलाड़ियों के साथ उनके मजबूत संबंध बताए जाते हैं। उन्होंने पहले 2015 और 2018 के बीच इंग्लैंड के क्रिकेट के निदेशक के रूप में भी कार्य किया।

हाई-परफॉर्मेंस रिव्यू में भी शामिल रहे

स्ट्रॉस हाल ही में 2021-22 एशेज में 4-0 की हार के बाद हाई-परफॉर्मेंस रिव्यू में भी शामिल रहे। जिसमें अंग्रेजी क्रिकेट के लिए 17 सिफारिशें निर्धारित की गईं। हालांकि समीक्षा के दो प्रमुख मुद्दे – काउंटी चैम्पियनशिप मैचों की कमी और घरेलू सीमित ओवरों के क्रिकेट के लिए विंडो जैसे सुझावों को पारित नहीं किया गया। स्ट्रॉस ने ईसीबी से आगे बढ़ने का विकल्प चुना है। वह आधिकारिक तौर पर अगले महीने बोर्ड की मीटिंग के बाद पद छोड़ देंगे।

बाहर बढ़ते कमिटमेंट्स के कारण लिया फैसला 

एक बयान में स्ट्रॉस ने कहा- मैंने ईसीबी में अपने समय का वास्तव में आनंद लिया है और इंग्लैंड की टीमों के लिए योगदान देने पर मुझे गर्व है। संगठन के बाहर बढ़ते कमिटमेंट्स के साथ मैंने ये कदम उठाने का फैसला किया है। मैं नए बोर्ड को शुभकामनाएं देता हूं क्योंकि यह हमारे खेल को विकसित करने के अपने मिशन में जारी है।” ECB ने बोर्ड में चार नए गैर-कार्यकारी निदेशकों को भी शामिल किया है। इसमें पेनी एविस, बैरोनेस ज़ाहिदा मंज़ूर, जेनिफर ओवेन एडम्स और गैरेथ विलियम्स के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola