हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

अभिषेक शर्मा को टी-20 फॉर्मेट में जल्द मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, तिलक वर्मा का कट सकता है पत्ता

Abhishek Sharma: टीम इंडिया ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद अपने लीडरशिप में बदलाव किया था. सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तानी मिली थी. वहीं अक्षर पटेल की जगह तिलक वर्मा को टीम का नया उपकप्तान बनाया गया था. अब इसमें बदलाव के संकेत मिल रहे हैं.

विज्ञापन
Abhishek Sharma को जल्द ही मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी (Pic Credit- ANI)

Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इस फॉर्मेट में औसत दर्जे का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही अब टीम के बारे में बड़ी चर्चा हो रही है. इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टीम को हार मिली है. वहीं जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के खिलाफ टीम को जीत मिली है. जापान के खिलाफ टीम को मैच जीतने के बाद भी ट्रोल किया जा रहा है. ऐसे में अब रिपोर्ट्स आ रही है कि टीम मैनेजमेंट अब लीडरशिप ग्रुप में एक बार फिर से बड़ा बदलाव कर सकता है. 

लीडरशिप ग्रुप में हो सकता है बड़ा बदलाव 

टीम इंडिया का मौजूदा समय में प्रदर्शन देखकर अब कई बड़े सवाल उठ रहे हैं. खासकर उपकप्तान तिलक वर्मा ने बहुत ही ज्यादा निराश किया है. पिछले कुछ सालों से वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. जिसके कारण ही टीम में उनकी जगह पर भी सवाल उठ रहे हैं. इस बीच न्यूज 24 की रिपोर्ट के अनुसार अब तिलक वर्मा से उपकप्तानी लेने के बारे में सोचा जा रहा है. तिलक वर्मा को हालांकि खिलाड़ी के रूप में कुछ मौके और दिए जा सकते हैं. 

टी-20 फॉर्मेट में फिलहाल सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके कारण ही रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया उन्हें नया टी-20 उपकप्तान बना सकती है. अभिषेक लीडरशिप ग्रुप में खुद को साबित कर सकते हैं. हाल में ही उन्होंने कप्तान के रूप में पंजाब की टी-20 लीग में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था. जिसके कारण भी उनका नाम चल रहा है. हालांकि इस टीम में ईशान किशन भी हैं. लेकिन मैनेजमेंट अभिषेक को भविष्य मान रहा है.  

विज्ञापन

लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं अभिषेक शर्मा 

भारतीय टीम में डेब्यू करने के बाद से ही लगातार अभिषेक शर्मा अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. हाल में ही खेली गई अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में अभिषेक शर्मा ने रिकॉर्डतोड़ 30 गेंदों में शतक जड़ा था. जापान के खिलाफ हालांकि पहली ही गेंद पर वो पवेलियन लौट गए थे. उसके बाद भी टीम को एशियन गेम्स 2026 में उनसे बड़ी उम्मीदें है. कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर उन्हें बहुत ज्यादा पसंद करते हैं. 

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स में टीम इंडिया कब खेलेगी पहला मैच? उसी दिन पाकिस्तान की टीम भी उतरेगी मैदान पर, जानें पूरी डिटेल्स

विज्ञापन

मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो अजीत अगरकर का मुख्य चयनकर्ता के रूप में भी कार्यकाल लगभग खत्म हो गया है. ऐसे में टीम इंडिया को जल्द ही नया मुख्य चयनकर्ता मिल सकता है. ऐसे में नया चीफ सिलेक्टर अभिषेक शर्मा को ये जिम्मेदारी सौंप सकता है. अभिषेक ने घरेलू क्रिकेट में पंजाब की टीम के लिए भी कप्तानी की हुई है. जिसके कारण ही बीसीसीआई भी इस खिलाड़ी के बारे में सोच सकता है.

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल वनडे सीरीज के दौरान टीम से हो सकते हैं बाहर, गौतम गंभीर ने किया इशारा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola