India W vs South Africa W: महिला वनडे विश्व कप 2025 में 2 नवंबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में एंट्री मारी है, जबकि साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है. हालांकि भारतीय टीम को फाइनल का खिताब जीतना आसान नहीं होने वाला है. साउथ अफ्रीका के 4 बड़े हथियार भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने के सपने को तोड़ सकते हैं.
म्लाबा और ट्रायोन शानदार फॉर्म में
साउथ अफ्रीका की फिरकी गेंदबाज नॉनकुलुलेको म्लाबा और क्लो ट्रायन शानदार फॉर्म में हैं. अब तक खेले गए 8 मैच में म्लाबा ने 12 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है, जबकि ट्रायोन 4.65 की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च कर 5 विकेट ले चुकी हैं. भारत के बल्लेबाजों के खिलाफ ये जोड़ी कमाल कर सकती है.
लौरा वोल्वार्ड्ट उगल सकती हैं आग
साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार खेल दिखाया था. उन्होंने 169 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा उन्होंने अब तक 67.14 की औसत के साथ 8 पारियों में 470 रन बनाए हैं. सेमीफाइनल से पहले श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 60 और पाकिस्तान के खिलाफ वह 90 रनों की पारी खेल चुकी हैं. भारतीय गेंदबाजों को लौरा वोल्वार्ड्ट को जल्द आउट करना होगा, नहीं तो वह बड़ा खतरा साबित हो सकती हैं.
मारिजन काप्प वर्ल्ड कप की सबसे सफल गेंदबाज
इंग्लैंड की तेज गेंदबाज मारिजेन काप्प शानदार लय में हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 5 विकेट हॉल लिए. उन्होंने अब तक 8 मैच में 12 विकेट अपने नाम किए हैं. वह वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: कब और कहां फ्री में देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया का होबार्ट टी20 मैच? प्लेइंग 11 में होगा बदलाव
नादिन डी क्लर्क मैच का पासा पलटने में माहिर
नादिन डी क्लर्क भारत के खिलाफ आग उगल सकती हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ भी खेले गए लीग स्टेज मुकाबले में 54 गेंदों में 84 रनों की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने ऐसे समय पर बड़ी पारी खेली थी, जब साउथ अफ्रीका 253 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और 81 रन पर ही टीम के 5 विकेट गिर गए थे.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: क्या होबार्ट में बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? दांव पर लगी हुई है सीरीज
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
23 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
1 hr agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
10 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines