IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज का समापन रोमांचक अंदाज में हुआ. आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराकर सीरीज का अंत जीत के साथ किया. हालांकि, शुरुआती तीन मैच जीतने के कारण भारतीय टीम ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की. न्यूजीलैंड ने आखिरी दो मुकाबले जीतकर जोरदार वापसी की, लेकिन सीरीज का खिताब भारत के पास ही रहा. इस पूरी सीरीज में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए और छक्कों की खूब बरसात हुई. इसके अलावा कई ऐसे रिकॉर्ड भी बने, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में नया इतिहास लिख दिया. आइए जानते हैं इस सीरीज के दौरान बने प्रमुख रिकॉर्ड्स के बारे में.
भारत ने एक साल में 400 छक्के लगाने का बनाया रिकॉर्ड
भारतीय बल्लेबाजों ने साल 2026 में टी20 क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से अलग पहचान बनाई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी टीम इंडिया का यही अंदाज देखने को मिला. लगातार छक्के लगाने के सिलसिले के बीच भारतीय टीम ने एक कैलेंडर वर्ष में 400 टी20 छक्के पूरे कर लिए. ऐसा करने वाली भारत दुनिया की पहली टीम बन गई है.
ग्लेन फिलिप्स ने एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाकर रचा इतिहास
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स के लिए यह टी20 सीरीज बेहद यादगार रही. उन्होंने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ लगातार शानदार बल्लेबाजी की और पूरी सीरीज में कुल 341 रन बनाए. इस प्रदर्शन के साथ फिलिप्स ने द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
एक सीरीज में लगे 116 छक्के
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई इस सीरीज में बल्लेबाजों ने गेंद को कई बार बाउंड्री के बाहर पहुंचाया. पांच मुकाबलों के दौरान कुल 116 छक्के देखने को मिले. यह किसी एक टी20 इंटरनेशनल सीरीज में लगे छक्कों की संख्या के मामले में चौथा सबसे बड़ा आंकड़ा है.
इस सूची में जर्मनी और ऑस्ट्रिया के बीच 2026 में खेली गई सीरीज सबसे ऊपर है, जिसमें कुल 132 छक्के लगे थे. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की 2023 की सीरीज 120 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच 2025 में हुई सीरीज में 117 छक्के लगाए गए थे.
न्यूजीलैंड के खिलाफ एक साल में भारत ने लगाए 142 छक्के
भारतीय बल्लेबाजों का न्यूजीलैंड के खिलाफ भी इस साल आक्रामक अंदाज जारी रहा. दोनों टीमों के बीच 2026 में खेले गए टी20 मुकाबलों में भारत ने कुल 142 छक्के जड़े. किसी एक टीम के खिलाफ एक कैलेंडर वर्ष में लगाए गए छक्कों के मामले में यह बड़ी उपलब्धि है.
इस सूची में न्यूजीलैंड की टीम दूसरे स्थान पर है. कीवी बल्लेबाजों ने इसी साल भारत के खिलाफ 117 छक्के लगाए हैं. वहीं, कंबोडिया ने 2025 में इंडोनेशिया के खिलाफ 111 छक्के जड़कर तीसरा स्थान हासिल किया था.
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
3 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
3 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
4 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
4 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
4 hrs ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
4 hrs agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines