MS Dhoni And Suresh Raina Retirement: 15 अगस्त 2020…ये वो दिन था जब टीम इंडिया के करोड़ों फैंस को झटका लगया था। इस दिन सबसे सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था। धोनी के इस ऐलान के तुरंत बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा बोल दिया था। एक साथ दो दिग्गजों के इस फैसले से क्रिकेट फैंस हैरान थे। इस दिन करोड़ों फैंस का दिल टूटा था।
अच्छे दोस्त हैं रैना-धोनी
सुरेश रैना इंटरनेशल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वह घरेलू और आईपीएल में खेलते रहे। इसके बाद उन्हें साल 2022 की मेगा नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा था। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायरमेंट ले ली। सुरेश रैना और एमएस धोनी दोनों बहुत अच्छे दोस्त माने जाते हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कई सालों तक खेला है। टीम इंडिया में भी धोनी-रैना की दोस्ती चर्चा में रही।
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1691338093927051264?s=20
सुरेश रैना का क्रिकेट करियर
टेस्ट- 18 टेस्ट मैचों में 768 रन
वनडे- 226 वनडे में 5615 रन
टी20- 78 मैचों में 1604 रन
आईपीएल- 205 मैचों में 5528 रन
सुरेश रैनी की उपलब्धि
19 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले सुरेश रैना के नाम खास रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने साल 2010 में खेले गए टी20 विश्व कप में शतक ठोका था. वह टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने साल 2011 के वनडे विश्व कप में भी शतक लगाने का कारनामा किया था। वह टी20 और वनडे विश्व कप में सेंचुरी पूरी करने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं। खास बात ये है कि रैना ने अपने पूरे क्रिकेट करियर में 15 मैन ऑफ द मैच और 3 मैन ऑफ दी सीरीज अवार्ड अपने नाम किए हैं।
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
51 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines