PAK vs BAN: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच कई विवाद हुए थे. भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों का बॉयकॉट किया था और हाथ तक नहीं मिलाया था. इसके बाद एशिया कप का फाइनल जीतने के बाद टीम इंडिया ने एशियन क्रिकेट काउंसिल और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच खूब विवाद हुआ था. अब एशिया कप के बाद महिला विश्व कप 2025 में भी भारत और पाकिस्तान के बीच नए विवाद ने जन्म ले लिया है.
एशिया कप 2025 में नए विवाद का जन्म
दरअसल, वुमेंस वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 सितंबर से हो चुकी है. 2 अक्टूबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में कमेंटेटर ने लाइव मैच में ‘आजाद कश्मीर’ का जिक्र कर दिया, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच नए विवाद ने जन्म ले लिया है. पाकिस्तान की पूर्व कप्तान और कमेंटेटर सना मीर ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दौरान कहा कि खिलाड़ियों की ट्रेनिंग आजाद कश्मीर में हुई है। अब सना मीर ने ऑन एयर ऐसा जानबूझकर कहा या उनकी जुबान फिसल गई। इस मामले पर अब आईसीसी कड़ा एक्शन ले सकती है. बहरहाल उनके इस बयान से मामला गर्मा गया है. सभी की निगाहें अब आईसीसी पर टिकी हुई हैं. देखना दिलचस्प होगा कि अब सना मीर पर क्या एक्शन होता है?
एशिया कप में भी हुआ था कई विवाद
22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 मासूम लोगों की जान ली थी। ऐसे में भारत ने सैन्य अभियान चलाकर पाकिस्तान के कई आतंकी ठीकानों पर कार्रवाई की थी। इसके बाद एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान पहली बार आमने सामने हुए थे. पहलगाम में आतंकी हमलो को नजर में रखते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. इसके अलावा भारत ने मोहसिन नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी भी नहीं ली.
ये भी पढ़ें: आज से बदल गया भारतीय क्रिकेट, 15 साल में पहली बार हुआ ऐसा, फैंस के लिए इमोशनल पल
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
41 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
51 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines