Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है। इस मैच में टीम इंडिया जीत हासिल करके सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह पक्की करनी चाहेगी। वहीं, इस मैच में सभी की निगाह रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी हुई है। इसी बीच युवराज सिंह ने रोहित शर्मा का समर्थन किया है। हिटमैन का संघर्ष करते हुए भी रन बनाना विरोधियों के लिए खतरनाक हो सकता है।
रोहित शर्मा को लेकर कही ये बात
जियो हॉटस्टार के ‘ग्रेटेस्ट राइवलरी रिटर्न्स’ पर बोलते हुए युवराज ने रोहित के बारे में कहा कि उनके लिए यह मायने नहीं रखता कि रोहित फॉर्म में हैं या आउट ऑफ फॉर्म। वनडे क्रिकेट में वह विराट कोहली के साथ बल्लेबाज के तौर पर भारत के सबसे बड़े मैच विजेता रहे हैं। अगर रोहित संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन फिर भी रन बना रहे हैं, तो यह विपक्ष के लिए खतरनाक है। अगर वह फॉर्म में हैं तो वह 60 गेंदों में शतक बना सकते हैं।”
उन्होंने आगे कहा,”यही उनकी खूबी है, एक बार जब वह चल पड़ते हैं, तो वह सिर्फ चौके नहीं छक्के भी मारते हैं। वह शॉर्ट बॉल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। अगर कोई 145-150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता है, तो भी रोहित उसे आसानी से हुक करने की क्षमता रखते हैं। उनका स्ट्राइक रेट हमेशा 120-140 के बीच रहता है और अपने दिन पर वह अकेले ही आपको गेम जिता सकते हैं।”
पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा रहा है रोहित का प्रदर्शन
पाकिस्तान के खिलाफ 19 वनडे में रोहित ने 51.35 की औसत और 92.38 की औसत से 873 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और आठ अर्द्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 140 है।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।
संबंधित खबरें
बारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
8 mins agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
2 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
3 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
11 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
12 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
13 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines