Champions Trophy 2025 IND vs AUS: चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 5 मार्च को खेला जाएगा। पाकिस्तान में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के कई मैच बारिश के चलते रद्द हो गए थे, जिसके बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक बांटे गए थे।
वहीं अब फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि अगर सेमीफाइनल-1 या सेमीफाइनल-2 बारिश के चलते रद्द हो जाता है तो फिर कैसे मैच का रिजल्ट निकलेगा और क्या सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है?
सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल और फाइनल के रिजर्व डे रखा गया है। अगर बारिश के चलते मैच रद्द होता है तो अगले दिन मैच कराया जाएगा। हालांकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच पर बारिश का कोई साया नहीं है।
ये भी पढ़ें:- कप्तानी छोड़ने के बाद जोस बटलर का छलका दर्द, इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
टीम इंडिया अपने सभी दुबई में खेल रही है, यहां अभी तक बारिश के चलते कोई भी मैच रद्द नहीं हुआ है। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक अपने सभी मैच पाकिस्तान में खेले हैं और उसके तीन में से दो मैच बारिश के चलते रद्द हुए है।
अगर रिजर्व डे पर भी आई बारिश तो क्या होगा?
दूसरी तरफ एक बड़ा सवाल ये भी है कि अगर रिजर्व डे पर भी बारिश आई और मैच का रिजल्ट नहीं निकला तो फिर कैसे फाइनलिस्ट टीम का चयन होगा? आईसीसी के नियमानुसार अगर रिजर्व डे भी बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो फिर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी।
ये भी पढ़ें:- CT 2025: टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में चला तलाशी अभियान, मेडल ढूंढते नजर आए खिलाड़ी, देखें मजेदार वीडियो
संबंधित खबरें
संजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
15 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
53 mins ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
4 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
13 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines