CT 2025: टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में चला तलाशी अभियान, मेडल ढूंढते नजर आए खिलाड़ी, देखें मजेदार वीडियो

Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच जीतने के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच के मेडल को खोजने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया। बीसीसीआई ने वीडियो शेयर किया है।

Team India

Team India

Champions Trophy 2025: पिछले कुछ सालों से टीम इंडिया में एक नया ट्रेंड शुरू हुआ है वो है हर एक मैच के बाद बेस्ट फील्डर को मेडल देना। बीते दिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए रोमांचक मैच में दोनों टीमों की तरफ से काफी शानदार फील्डिंग देखने को मिली थी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई बेहतरीन कैच भी पकड़े थे, जो काफी मुश्किल थे। कीवी टीम के खिलाफ टीम इंडिया की बल्लेबाजी भले ही ज्यादा खास न रही हो लेकिन गेंदबाजी और फील्डिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया। मैच के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच का मेडल भी दिया गया, लेकिन मेडल को खोजने के लिए पहले ड्रेसिंग रूम में तलाशी अभियान चलाया गया।

विज्ञापन

किसको मिला बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच का मैडल

न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और विराट कोहली ने कमाल की फील्डिंग का नजारा पेश किया। जिसके बाद विराट कोहली को मैच के बाद बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच के लिए मेडल दिया गया। हालांकि शुरुआत में मेडल मिल नहीं रहा था, जिसके बाद खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में मेडल को खोजते हुए नजर आए। बाद में अक्षर पटेल के पास से मेडल मिला और कोहली को पहनाया गया। जिसका मजेदार वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है। वहीं, बल्लेबाजी में विराट कोहली कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। इस मैच में उन्होंने महज 11 रन ही बनाए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत ने जीता था मैच

इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 249 रन बनाए थे। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 79 रनों पारी खेली थी। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 45 और अक्षर पटेल ने 42 रन बनाए थे।

विज्ञापन

वहीं कीवी टीम 250 रन का पीछा करते हुए 205 रनों पर ढेर हो गई थी। न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए केन विलियमसन ने सबसे 81 रन बनाए थे, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ