Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज को रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने 3-0 से अपने नाम किया। इस बीच चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड भी कन्फर्म हो चुका है। जिससे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए हैं, जो भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि, इस टूर्नामेंट से पहले मोहम्मद शमी की वापसी हो चुकी है, विराट कोहली और रोहित शर्मा भी फॉर्म में आ चुके हैं लेकिन अब उस खिलाड़ी का नाम सामने निकलकर आ रहा है जो चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकता है।
गंभीर ने बताया टीम इंडिया का एक्स-फैक्टर
वनडे सीरीज से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने कमाल का प्रदर्शन किया था, जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। टी20 सीरीज में वरुण ने गेंदबाजी करते हुए 14 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद वरुण हो वनडे टीम में भी शामिल किया गया, लेकिन उनको प्लेइंग इलेवन में चांस नहीं मिला। अब चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी वरुण चक्रवर्ती टीम इंडिया का हिस्सा हैं।
इस खिलाड़ी को लेकर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने बताया कि इसका एकमात्र कारण यह था कि हम बीच के ओवरों में एक और विकेट लेने वाला विकल्प चाहते थे। और हम जानते हैं कि वरुण क्या कर सकते हैं, हम जानते हैं कि वरुण एक बड़ा खतरा हो सकते हैं और बहुत सी टीमों ने उन्हें नहीं खेला है, वह एक एक्स-फैक्टर भी हो सकते हैं।”
ये भी पढ़ें:- ‘कन्कशन’ का बनाया बहाना, अब इस खिलाड़ी के खिलाफ बोर्ड ने उठाया सख्त कदम
आगे गंभीर ने कहा कि “मैं यह नहीं कहने जा रहा हूं कि वह शुरुआत करने जा रहे हैं और वह सब, लेकिन एक मजबूत गेंदबाजी लाइन-अप होना हमेशा अच्छा होता है क्योंकि हम जानते हैं कि अगर वह वास्तव में बीच में विकेट ले सकते हैं, तो यह हमेशा एक फायदा होगा।”
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: जीत के साथ अहमदाबाद में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, किंग कोहली बने नंबर वन, तो गिल का भी राज
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
26 mins agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
59 mins agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
1 hr agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
3 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
3 hrs agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
3 hrs agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
6 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines