Champions Trophy 2025: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल पाएंगे। उन्हें बॉर्डर -गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पांचवें टेस्ट के दौरान चोट लग गई थी। उनका चैंपियंस ट्रॉफी में ना होने टीम इंडिया के लिए एक बड़ा खतरा माना जा रहा है, लेकिन टीम मैनेजमेंट का मानना है कि वो टीम इंडिया अभी भी टूर्नामेंट जीतने की दावेदार है।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बुमराह के बाहर होने के बावजूद टीम का समर्थन किया है और कहा है कि भारत अभी भी खिताब का प्रबल दावेदार है। उन्होंने रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम पर भरोसा जताया और जोर दिया कि टीम में अन्य खिलाड़ी उनकी कमी को पूरा करेंगे।
‘नहीं खलेगी बुमराह की कमी’
आईएएनएस से बात करते हुए बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “हमें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी है और मेरा मानना है कि हम ट्रॉफी जीतेंगे।भारत के पास मजबूत बेंच स्ट्रेंथ है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि बुमराह की अनुपस्थिति से कोई बड़ी समस्या होगी।”
बुमराह की जगह हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के साथ तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे।
रोहित और विराट की फॉर्म से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा
सैकिया ने यह भी कहा कि सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली का फॉर्म में लौटना भारत के लिए एक बड़ी सकारात्मक बात है। दोनों बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में संघर्ष करना पड़ा, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने अपनी लय वापस पा ली। उन्होंने कहा, “टीम इंडिया के लिए सब कुछ सकारात्मक दिख रहा है। रोहित और विराट फॉर्म में लौट आए हैं और टीम का उत्साह बढ़ा हुआ है।”
संबंधित खबरें
स्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
15 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
28 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
40 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines