हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भारतीय मूल का खिलाड़ी बना कप्तान, इस देश ने किया टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 विश्व कप 2026 में भाग लेने वाले सभी देश तैयारियों में जोरों शोरों के साथ लगे हैं. 14 जनवरी को एक और देश ने अपने दल का ऐलान कर दिया, जिसकी कप्तानी भारतीय मूल के खिलाड़ी को दी गई है. इस खिलाड़ी की उम्र महज 22 साल है.

विज्ञापन
टी-20 वर्ल्ड कप 2026

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सभी टीमें तैयार हैं. वर्ल्ड कप में इस बार 20 टीमें हिस्सा लेंगी. सभी टीमों को 4 ग्रुप में विभाजित किया गया है. भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से आगामी वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे. भारत श्रीलंका समेत अब तक कई देशों ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. 14 जनवरी को कनाडा ने भी आगामी विश्व कप के लिए टीम का ऐलान किया, जिसकी कप्तानी भारतीय मूल के खिलाड़ी को दी गई है.

9 फरवरी को पहला मैच

वैसे तो विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है. लेकिन 9 फरवरी से कनाडा अपने अभियान की शुरुआत करेगी. कनाडा को ग्रुप A में रखा गया है, जिसमें साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और यूएई शामिल हैं. कनाडा, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला अहमदाबाद में खेलेगी. पहले ही मैच में टीम के लिए अग्नि परीक्षा होगी.

तारीखमुकाबलासमय (IST)स्थान
9 फरवरी, सोमवारदक्षिण अफ्रीका बनाम कनाडाशाम 7:00 बजेनरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
13 फरवरी, शुक्रवारकनाडा बनाम UAEदोपहर 3:00 बजेअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
17 फरवरी, मंगलवारन्यूजीलैंड बनाम कनाडासुबह 11:00 बजेएम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
19 फरवरी, गुरुवारअफगानिस्तान बनाम कनाडाशाम 7:00 बजेएम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

ये भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर ने WPL में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय खिलाड़ी  

विज्ञापन

भारतीय मूल का खिलाड़ी बना कप्तान

टी-20 विश्व कप में कनाडा की कप्तानी 22 साल के भारतीय मूल के खिलाड़ी दिलप्रीत बाजवा संभालेंगे. इसके अलावा टीम में अजयवीर हुंदल, अंश पटेल, रविंदरपाल सिंह, शिवम शर्मा, श्रेयस मोव्वा, युवराज समरा जैसे भारतीय मूल के खिलाड़ियों को मौका मिला है.

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कनाडा की टीम

दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), अजयवीर हुंदल, अंश पटेल, दिलन हेलाइगर, हर्ष ठाकेर, जसकरनदीप बुट्टर, कलीम सना, कंवरपाल ताथगुर, नवनीत धालीवाल, निकोलस किरटन, रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर, शिवम शर्मा, श्रेयस मोव्वा, युवराज समरा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola