IND Vs AUS: इस साल के अंत में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज होनी है। इस सीरीज को लेकर अभी से माइंडगेम्स शुरू हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इसी बीच एक बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने इस सीरीज में क्लीन स्वीप रन चाहते हैं। बता दें कि पिछली चार टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है। इसमें दो बार टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में जीत हासिल की है।
मिचेल स्टार्क ने दी चेतावनी
भारत के खिलाफ सीरीज को लेकर बात करते हुए स्टार्क ने वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स से कहा, ‘हम इस सीरीज में भारत को एक भी मैच जीतने नहीं देंगे।’ बता दें कि इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों ने अभी से तैयारी करना शुरू कर दिया है। टेस्ट टीम के कप्तान कमिंस ने भी हाल में ही इंटरव्यू में कहा था कि वो इस बार भारत को हराना चाहते हैं।
स्टार्क ने एशेज सीरीज से की तुलना
इस बार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में इस सीरीज की तुलना एशेज से करते हुए स्टार्क ने कहा, ‘इस बार ये सीरीज पांच मैचों की होगी। इस वजह से ये सीरीज भी एशेज की तरह अहम हो गई है। हम अपने होम कंडीशन में हर मुकाबला जीतना चाहते हैं।’ उन्होंने आगे कि भारत के पास भी एक मजबूत टीम है। बता दें कि 1991-92 के बाद पहली बार है, जब भारत और ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगे।
ये भी पढ़ें : मैच के दौरान ही मैदान पर पेशाब करने लगा ये खिलाड़ी, फौरन मिल गई सजा
कमिंस ने इन दो खिलाड़ियों पर लगाया है दांव
हाल में ही टेस्ट टीम के कप्तान कमिंस से जब भारत के खिलाफ सीरीज को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि इस बार उन्हें कैमरून ग्रीन और मिशेल मार्श से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। वो गेंदबाजी में अच्छा कर सकतेहैं। पिछले दो सालों में हमनें गेंदबाजी में उनका इतना अच्छा यूज नहीं किया है। ऐसे में उन्हें भारत के खिलाफ गेंदबाज विभाग में एक बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
ये भी पढ़ें : चैंपियंस ट्रॉफी में कौन करेगा कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग? दिग्गज खिलाड़ी ने बताया नाम
संबंधित खबरें
IND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
18 mins agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
1 hr agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
2 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
2 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
3 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
4 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
4 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
4 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
5 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines